Jharkhand Breaking News: कोयले के ढेर में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कईयों के फंसे होने की आशंका झारखंड के धनबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर आ रही है. यहां भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया. कोयले की स्लरी (कोयले के ढेर) के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई. कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बचाव और राहत कार्य जारी है.