Bihar Rape Case: दरभंगा में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. लोगों ने आरोपी को पुलिस के हाथों से छीनकर खुद सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. वहीं, देर रात एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों के समझाकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया