झारखंड के धनबाद जिले में एक वीडियो ने पुलिस महकमे में तहलका मचा दिया है. राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी भोजपुरी गाने ‘टूट जाई राजाजी पलंग सागवान' पर जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. एसएसपी प्रभात कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित ‘डांडिया नाइट' कार्यक्रम का है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद थाना प्रभारी अलीशा कुमारी से उत्साही महिलाओं ने डांस करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए मान लिया. मंच के पास खड़ी अलीशा और उनकी साथी महिला पुलिसकर्मी ने भोजपुरी गाने पर डांस किया.