यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन पर नो फ्लाई जोन लागू न करने को लेकर नाटो पर नाराजगी जाहिर की. जेलेंस्की ने ये भी दावा किया है कि जंग में अब तक रूस के करीब दस हजार सैनिक मारे जा चुके हैं. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी वो युद्ध की वजह से दूसरे देश में शरण ले चुके अपने नागरिकों को वापस बुला सकेंगे.