यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बाल-बाल बचे. बड़ा अपडेट सामने आया है कि उनके विमान के सामने मोल्दोवा के हवाई क्षेत्र में एक ड्रोन आ गया, जो टकराने ही वाला था. समय रहते विमान को डायवर्ट किया गया और हादसा टल गया. नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने इस घटना की पुष्टि की है, कहा खुद जेलेंस्की ने उन्हें बताया. नॉर्वे के वित्त मंत्री जे स्टोलेनबर्ग ने कहा- ड्रोन हमले की वजह से जेलेंस्की ओस्लो देर से पहुंचे. सवाल उठ रहा है कि ड्रोन आया कैसे, क्योंकि राष्ट्रपति के रूट का एयरस्पेस पूरी तरह क्लियर किया जाता है. एयरपोर्ट पर छोटी चीज से टकराने पर भी बड़ा हादसा हो सकता है. जेलेंस्की पहले से ही कई देशों के निशाने पर हैं, उनकी सुरक्षा पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं. दूसरी तरफ रूस-यूक्रेन में ड्रोन हमले जारी हैं. रूस ने कहा था 3 दिन तक यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा, क्योंकि विटकॉफ और कुशनर मॉस्को में बातचीत के लिए आए थे.