रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर से हमला कर दिया है. कीव और निपो में कई ड्रोन अटैक किए गए हैं और इन अटैक्स में 7 लोगों की मौत हो गई है. 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसी के साथ कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. यूक्रेन के ऑफिस गैस स्टेशन डाटा सेंटर को भी निशाना रूस की तरफ से बनाया गया है. इससे पहले यूक्रेन ने भी रूस पर अटैक किया था. दावा किया जा रहा था कि एक हजार से ज्यादा जो ड्रोन अटैक है रूस पर किए गए थे यूक्रेन की तरफ से.