यूक्रेन ने मॉस्को में बड़ा हमला किया है. मॉस्को में ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया है. रूस में लगभग 1600 ड्रोन से हमले का दावा किया जा रहा है, यह मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है. मॉस्को और आसपास के इलाकों को निशाना बनाया गया. रूस ने हमले में बड़ी संख्या में ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. ड्रोन हमलों के बाद मॉस्को में कई जगह अलर्ट है. शुरुआती रिपोर्ट में 2 लोगों की मौत और 6 घायल बताए गए, बाद में जानकारी आई कि 2 मौत और करीब 20 घायल हुए हैं. खेरसन में ड्रोन हमले के बाद आग फैलती नजर आ रही है, दावा है ऑयल रिफाइनरी को टारगेट किया गया जो शहर की 40% सप्लाई करती थी, भीषण आग लगी है. एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में मलबा गिरा, 400 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. सुरक्षा के चलते मॉस्को के 4 बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकनी पड़ीं.