पति संग प्रेमिका को देख भड़की पत्नी, होटल के बाहर बाल पकड़कर की पिटाई; हाईवोल्टेज ड्रामे का VIDEO

आगरा में पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ होटल से बाहर देख लिया, जिसके बाद वह आगबबूला हो गई और प्रेमिका को पकड़ लिया. इस दौरान उसके साथ जमकर मारपीट की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक होटल के बाहर दो महिलाओं का हाईबोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीच रोड पर दोनों भड़की हुई थीं और जमकर मारपीट की. दोनों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर भी खींचा और एक ने तो मारने के लिए ईंट तक उठा ली थी, लेकिन उन दोनों के बीच एक व्यक्ति भी जा पहुंचा, जो दोनों को बचाने की कोशिश करता रहा. इस दौरान दोनों के बीच गाली गलौज भी हुई.

दोनों महिलाओं के बीच हो रहे विवाद में पता चला कि पत्नी अपने पति को प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख पत्नी भड़क गई थी. पत्नी ने पति को बीच रास्ते घेर लिया, जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ. फिर पत्नी और प्रेमिका एक-दूसरे पर हमलावर हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बीच रास्ते में प्रेमिका को रोका

दरअसल, यह वीडियो ताजगंज थाना क्षेत्र के टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल के बाहर बीच सड़क का है, जहां दो महिलाओं में विवाद और मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि अपने पति के साथ प्रेमिका को होटल के बाहर देख पत्नी भड़क गई और बीच रास्ते प्रेमिका को रोक लिया.

बीच-बचाव के बीच जारी रही मारपीट

दोनों महिलाओं में बीच सड़क पर जमकर विवाद हुआ. होटल के बाहर हाई बोल्टेज ड्रामा चला, प्रेमिका और पत्नी के बीच गाली गलौज हुई और फिर बाल पकड़ कर पत्नी ने प्रेमिका को सड़क पर पटक दिया. पत्नी ने पति की प्रेमिका की पिटाई कर दी. पति बीच-बचाव कराने भी आया और दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन पत्नी और प्रेमिका के बीच मारपीट जारी रही.

Advertisement

होटल के बाहर हाई बोल्टेज ड्रामा देख लोग जमा हो गए, जैसे तैसे पति ने पत्नी प्रेमिका को अलग किया. इसके बाद प्रेमिका दो पहिया वाहन से मौके से चली गई. इस पूरे हाई बोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने देखा ताजमहल, पति माइकल के साथ बदले शेड्यूल में अचानक पहुंचीं आगरा

Advertisement
Topics mentioned in this article
Wife Husband Girlfriend
Agra Viral Video
Woman Fight Video
Agra News