दहेज की डिमांड या प्रेमी की धमकी; UP के इस जिले में डोली की जगह निकली दुल्हन की अर्थी

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि लड़की का एक प्रेमी था जो उसे बार-बार धमकी देता था. बरातियों का इंतजार कर रहे घर वालों के लिए दुल्हन की मौत के बाद पूरा मंजर ही बदल गया और खुशियां मातम में बदल गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कौशांबी के जवाहरगंज में शादी से पहले सिंपी नाम की लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली
  • सिंपी के परिवार ने मंगेतर अनिल पर दहेज की रकम और गाड़ी की मांग बढ़ाने का आरोप लगाया
  • सिंपी का छह साल से अंकित नाम के प्रेमी के साथ संबंध था, जो शादी में बाधा बन रहा
कौशांबी:

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.बताया गया कि मंगलवार की शाम एक लड़की की बारात आनी थी लेकिन उससे कुछ घंटे पहले ही लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि लड़की का एक प्रेमी था जो उसे बार-बार धमकी देता था. बरातियों का इंतजार कर रहे घर वालों के लिए दुल्हन की मौत के बाद पूरा मंजर ही बदल गया और खुशियां मातम में बदल गईं. 

घटना के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात उजाहिनी गांव के रहने वाले अनिल कुमार से सिंपी की शादी तय हुई थी.
कौशांबी के सराय अकिल थाना के जवाहरगंज के रहने वाले फूलचंद की बेटी सिंपल उर्फ सिंपी की मंगलवार को शादी थी, मंडप सज गया था, घर सज गया था, रस्म में हो चुकी थी,लोग खुश थे.बारातियों का इंतजार कर रहे थे,लेकिन दुल्हन की मौत के बाद यहां मंजर ही बदल गया.खुशियां मातम में तब्दील हो गईं.

सिंपी का 6 साल से था प्रेमी 

अनिल ने 9 फरवरी की रात थाने पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया कि सिंपी का प्रेमी है जिसका नाम अंकित है. उसने व्हाट्सएप और फोन करके धमकियां दी हैं कि सिंपी से शादी ना करे नहीं तो अंजाम बुरा होगा.दूसरी तरफ अनिल ने आरोप लगाया कि अंकित और सिंपी के बीच में 6 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.इस बात की जानकारी अंकित ने अनिल को दी तो अनिल ने सिंपी से उसी समय मुलाकात की. सिंपी ने बताया कि दोनों 6 साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब वह उससे नफरत करती है.इसके बाद सिंपी ने अंकित को फोन कर लड़ाई झगड़ा किया,फिर कुछ देर के बाद जहर खा लिया.

लड़की को गंभीर हालत में घर के लोग फौरन इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन उसकी मौत हो गई.अब सिंपी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि अनिल ने कुछ घंटे पहले ही अचानक अपने दहेज की डिमांड बढ़ा दी और ₹300000 कैश एक कार और अन्य सामान मांगा जिसके बाद उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली. 

Advertisement

पुलिस दहेज वाले एंगल से भी कर रही जांच 

कौशांबी एसपी राजेश कुमार का कहना है कि अंतिम समय में मांगे गए दहेज की वजह से दुल्हन ने खुदकुशी की है जिनकी तहरीर मृतका के परिजनों ने दी है.एसपी ने यह भी बताया कि उसके मंगेतर ने एक रात पहले ही तहरीर देकर बताया कि सिंपी का 6 सालों का रिलेशनशिप अंकित के साथ था और अंकित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था. एसपी का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है जांच और विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.वहीं अब फूलचंद के घर में मातम छा गया क्योंकि जिस बेटी को रानी की तरह विदा करने की तैयारियां चल रही थी,अब उसकी अर्थी तैयार हो रही है.
 

Featured Video Of The Day
खोड़ा इलाके में UP Police का 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' | CM Yogi
Topics mentioned in this article