लखनऊ डबल मर्डर के बाद अब प्रतापगढ़ में मां-बेटे की निर्मम हत्या, दीवारों पर दिखे खून के छींटे

प्रतापगढ़ में 40 वर्षीय शिवपति और उनका 12 वर्षीय बेटा अयान मौर्य घर में अकेले थे. देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मां-बेटे के सिर पर भारी वार किया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
pratapgarh double murder
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ डबल मर्डर के बाद अब प्रतापगढ़ में मां-बेटे की हत्या से हड़कंप
  • घर के अंदर सो रही एक महिला और उसके 12 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या
  • कमरे का मंजर इतना भयावह था कि दीवारों पर खून के छींटे तक दिखाई दे रहे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
प्रतापगढ़:

लखनऊ में मां-बेटे की हत्या की गुत्थी सुलझी ही थी कि अब प्रतापगढ़ में डबल मर्डर ने सनसनी फैला दी है. अंतू थाना क्षेत्र के पार हमीदपुर गांव में घर के अंदर सो रही एक महिला और उसके 12 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. सुबह जब घर के भीतर दोनों के खून से लथपथ शव मिले तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई.सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद जांच शुरू हो गई है. 

दर्दनाक मौत, दीवारों पर खून के छींटे 

यह सनसनीखेज घटना पारा हमीदपुर गांव की है.जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय शिवपति और उनका 12 वर्षीय बेटा अयान मौर्य घर में अकेले थे. देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मां-बेटे के सिर पर भारी वार किया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सुबह जब घर के अंदर दोनों के रक्तरंजित शव पड़े मिले तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. कमरे का मंजर इतना भयावह था कि दीवारों पर खून के छींटे तक दिखाई दे रहे थे. यह दृश्य देखकर ग्रामीण भी सन्न रह गए.

 यह भी पढ़ें- कानपुर: आने-जाने वाली लड़कियों को छेड़ता था मनचला, महिलाओं ने पकड़कर पीट दिया

पति के पीठ पीछे खौफनाक वारदात

बताया गया कि मृतका का पति रोजी-रोटी कमाने के लिए परदेस में रहकर मजदूरी करता है.परिवार के बेहतर भविष्य के लिए वह घर से दूर मेहनत कर रहा था, लेकिन पीछे उसके घर में यह खौफनाक वारदात हो गई. एक झटके में उस शख्स की पूरी दुनिया उजड़ गई. दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही गांव में शोक और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों में असुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि घर के अंदर सो रही महिला और मासूम बच्चे की हत्या कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने क्या कहा?

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि फिलहाल पुलिस रंजिश, लूट और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जा सके.

Advertisement

 यह भी पढ़ें-  सुपर बाइक से रेस लगा रहे थे नाबालिग, स्टंटबाजी बनी जानलेवा, 12वीं के स्टूडेंट की मौत
 

Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING