थूक सकते हैं, लव जिहाद करेंगे; ब्रज की होली से दूर रहें मुसलमान, फलाहारी बाबा का CM योगी को पत्र

दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि हमारे पवित्र होली के त्योहार में मुसलमान को दूर रखा जाए क्योंकि यह लोग हमारे होली के त्येहार में मंदिरों के आसपास दुकान लगाते हैं और होली के कलर बेचते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुसलमानों की होली पर एंट्री रोकने का पत्र लिखा
  • फलाहारी ने कहा कि मुसलमान मंदिर के आसपास होली के रंग बेचते हैं और हिंदुओं से नफरत करते हैं
  • उन्होंने मुख्यमंत्री से रंग बेचने की अनुमति न देने और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है
मथुरा:

कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास केस के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर होली पर मुसलमानों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है. फलाहारी बाबा ने सीएम योगी को लिखे पत्र में ये भी लिखा कि उन्हें रंग बेचने की भी अनुमति भी नहीं देनी चाहिए. ये लोग मंदिर के आसपास रंग बेचते हैं और इन सभी को हिंदुओं से बहुत नफरत होती है. 

होली से दूर रहें मुसलमान...

दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि हमारे पवित्र होली के त्योहार में मुसलमान को दूर रखा जाए क्योंकि यह लोग हमारे होली के त्येहार में मंदिरों के आसपास दुकान लगाते हैं और होली के कलर बेचते हैं. इनको होली के रंगों से और हिंदुओं से बहुत नफरत होती है. 

लव जिहाद वाला शक

पत्र में फलाहारी बाबा ने लिखा कि यह हमारे होली के रंग में कांच को पीसकर मिला सकते हैं ,थूक सकते हैं, हमारे पवित्र त्योहार में लव जेहाद जैसी घटना को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि अतः आपसे अनुरोध है जो व्यक्ति नाम बदलकर पहचान छिपा कर वेष बदलकर दुकानों में होली के पवित्र रंगों को बेचते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने मुस्लिमों को होली के इस त्योहार से दूर रखने की मांग की है.

Featured Video Of The Day
Mamata Banerjee का धरना प्रदर्शन, पार्टी में बगावत होने वाली है? | TMC Protest
Topics mentioned in this article