UP के मेरठ-करनाल हाईवे पर आधा किमी तक बिखरे थे 500-500 के नोट और गड्डियां, नजारा देख दंग रह गया युवक 

Cash Found On Meerut-Karnal Highway In Shamli: एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि बरामद रकम को कानूनी प्रक्रिया के तहत मालखाने में जमा करा दिया गया है. बैंक के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पैसे किस खाते से निकाले गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shamli Cash Rain Rs 4 Lakh Currency Notes Found Scattered Across Meerut-Karnal Highway 

Shamli Cash Rain Rs 4 Lakh Found Meerut-Karnal Highway: शामली के मेरठ-करनाल हाईवे पर 500-500 और 200-200 रुपए के नोट और गड्डियां बिखरे देख राहगीर हैरान रह गया. कुछ देर के लिए उसे कुछ समझ ही नहीं आया कि ये नोट कहां से आए. इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नोट इकट्ठे कर गिनती की तो वे 4 लाख रुपये हुए. पुलिस ने उन नोटों को जब्त कर दिया है, यह पता लगाया जा रहा है कि ये रकम किसकी है. 

आधा किलोमीटर तक बिखरे थे नोट 

यह पूरा घटनाक्रम शामली के मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास का है, जहां बुधवार देर शाम सड़क से गुजर रहे सतेंद्र कुमार ने नोट और गड्डियां बिखरी देखीं. करीब आधा किलोमीटर तक फैले इन नोटों को देखकर सतेंद्र और अन्य राहगीर दंग रह गए. सतेंद्र ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे नोटों को एक-एक कर इकट्ठा किया. 

नेपाल की महिला ने 2 दिन तक गुरुग्राम पुलिस को दौड़ाया, खुलासे के बाद रह गई दंग, उसी पर की FIR 

Rs 4 Lakh Currency Notes Found Scattered Across Meerut-Karnal Highway in Shamli

चार लाख रुपये मिले 

पुलिस टीम के साथ मौजूद दारोगा मुकेश दिनकर ने इन नोटों की गिनती की तो वे चार लाख रुपये निकले. खास बात यह रही कि नोटों की गड्डियों पर बैंक की पर्ची लगी हुई थी, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस इस रकम के असली मालिक तक पहुंच जाएगी. इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.  

Advertisement

नोएडा की फैक्ट्रियों में 2 शिफ्ट में काम, नहीं मिलेगा ओवरटाइम, क्या फायदा क्या नुकसान?

सत्यापान के बाद सौंप दिए जाएंगे रुपये  

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि बरामद रकम को कानूनी प्रक्रिया के तहत मालखाने में जमा करा दिया गया है. बैंक के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पैसे किस खाते से निकाले गए थे. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर किसी के रुपये खोए हैं, तो वह संबंधित दस्तावेज और सबूत के साथ कोतवाली पहुंचे. सत्यापन के बाद उसे रकम सौंप दी जाएगी.

MBA पास दूल्हा दुल्हन के लिए लाया नकली गहने, उसने लौटा दी बारात, फेरों से पहले कैसे पकड़ी गई धोखेबाजी?

Advertisement

(शामली से पंकज कुमार की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Big Breaking: Raghav Chadha ने AAP छोड़ने का ऐलान किया | Aam Aadmi Party | Arvind Kejriwal