इंदौर के बाद अब ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार, प्रशासन ने उठाया ये कदम

डेल्टा निवासी विजय सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सप्लाई का पानी बिल्कुल पीला और गंदा आ रहा है. उनके घर में भी बच्चे उल्टी और दस्त की समस्या से बीमार हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 1 सेक्टर में तीन दिनों तक पीने के पानी में सीवर का गंदा पानी मिला था.
  • निवासियों ने कई बार शिकायत की लेकिन संबंधित विभाग ने समस्या पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की.
  • दूषित पानी के कारण बच्चों समेत कई लोग उल्टी, दस्त, सिरदर्द और बुखार जैसी बीमारियों से प्रभावित हुए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 1 सेक्टर में घरों में पीने के पानी की आपूर्ति में सीवर का गंदा पानी मिलने से कई लोग बीमार पड़ गए हैं. निवासियों का आरोप है कि तीन दिनों तक लगातार शिकायत के बावजूद विभाग ने इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया. आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष पंकज नागर ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सेक्टर में पीने के पानी के साथ सीवर का पानी मिलकर आ रहा है. इस संबंध में प्राधिकरण में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी ऐसी स्थिति में लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे.

डेल्टा निवासी विजय सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सप्लाई का पानी बिल्कुल पीला और गंदा आ रहा है. उनके घर में भी बच्चे उल्टी और दस्त की समस्या से बीमार हुए हैं. रुक्मणी सिंह भाटी ने भी पानी से बदबू आने और बच्चों के बीमार होने की बात कही. निवासियों के अनुसार, इस दूषित पानी के कारण कई लोगों को उल्टी, दस्त, सिरदर्द और बुखार जैसी दिक्कतें आई हैं.

वहीं, प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आज प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कई स्थानों पर गड्ढे खोदकर जांच की और पानी के नमूने भी लिए. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीने के पानी की लाइन में सीवर लाइन का पानी मिल गया है. उस पैच के बारे में जानकारी कर ली गई है. उसको ठीक कर दिया गया. यह दिक्कत एक दो घरों में आई थी. अब फिलहाल पानी सभी घरों में ठीक आ रहा है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | महंगा तेल, अफवाह का खेल! | War News | Iran
Topics mentioned in this article