ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 1 सेक्टर में तीन दिनों तक पीने के पानी में सीवर का गंदा पानी मिला था. निवासियों ने कई बार शिकायत की लेकिन संबंधित विभाग ने समस्या पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की. दूषित पानी के कारण बच्चों समेत कई लोग उल्टी, दस्त, सिरदर्द और बुखार जैसी बीमारियों से प्रभावित हुए.