अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण में ईदगाह को लेकर बढ़ा विवाद, संत कर रहे हैं प्रदर्शन 

संतों का मानना है कि मस्जिद का जितना भाग सड़क के चौड़ीकरण में आ रहा है उतना उसको हटा देना चाहिए लेकिन सोहावल तहसील और पीडब्ल्यूडी विभाग मस्जिद पर हाथ नहीं डाल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अयोध्या:

यूपी के अयोध्या में एक रास्ते के चौड़ीकरण में ईदगाह मस्जिद को भी हटाने को लेकर सोहावल तहसील परिसर में संतो, विहिप और बजरंग दल धरना दे रहे हैं. यह मामला अयोध्या से सटे ग्रामीण इलाके का है. रौनाही ड्योढ़ी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे एक गांव में सड़क किनारे बने ईदगाह और मस्जिद को हटाने की मांग की जा रही है. ईदगाह मस्जिद का विवाद पहले स्थानीय लोगो ने सुलझाने की कोशिश की लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने जब रास्ते में आ रहे ईदगाह मस्जिद को नहीं तोड़ा, तब विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ साधु संतों ने सोहावल तहसील में धरना देकर मस्जिद को हटाने की मांग शुरू कर दिया है.

संतों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब अयोध्या में राम पथ का निर्माण हो रहा था. तब राम पथ के जद में आने वाले मंदिरों को भी हटाया गया था. ऐसे में अब रौनाही ड्योढ़ी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की जद में ईदगाह मस्जिद आ रही है तो उसको भी हटाया जाना चाहिए.

संतों का मानना है कि मस्जिद का जितना भाग सड़क के चौड़ीकरण में आ रहा है उतना उसको हटा देना चाहिए लेकिन सोहावल तहसील और पीडब्ल्यूडी विभाग मस्जिद पर हाथ नहीं डाल रहा है. संतों का कहना है कि जब तक मस्जिद का भाग हटाया नहीं जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.प्रशासनिक अमले ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मस्जिद की पैमाइश कराने के लिए टीम मौके पर पहुंच गई है.

रिपोर्ट आते ही पीडब्ल्यूडी विभाग को भेज दी जाएगी और कार्यवाही होगी. फ़िलहाल ये इलाका अयोध्या ज़िले में है लेकिन अयोध्या धाम से दूर सीमावर्ती इलाक़े में आता है. हालांकि सड़क चौड़ीकरण को लेकर अब संतों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन जल्द कोई फ़ैसला ले सकता है ताकि माहौल ख़राब ना हो.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: कैबिनेट विस्तार से CM योगी ने कैसे साधे सारे समीकरण? UP News
Topics mentioned in this article