बीजेपी नेता की बर्थडे पार्टी के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति खंडित, भीड़ का फूटा गुस्सा

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे पत्थरबाजी के बीच लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीती रात गांव में बीजेपी नेता अजय प्रताप का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान आंबेडकर पार्क में लगी मूर्ति की उंगली टूटने की खबर फैली और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आंबेडकर पार्क में मूर्ति खंडित होने के बाद पथराव

Ambedkar Park Statue Vandalism: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आंबेडकर जयंती के महज़ दो दिन बाद शुक्रवार को माहौल अचानक तब बिगड़ गया, जब आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि बीती रात 10 से 11 बजे रात की दरम्यान आंबेडकर पार्क में लगी मूर्ति की उंगली टूटने की खबर फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे पत्थरबाजी के बीच लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीती रात गांव में बीजेपी नेता अजय प्रताप का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान आंबेडकर पार्क में लगी मूर्ति की उंगली टूटने की खबर फैली और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया.

गांव में बीजेपी नेता अजय प्रताप का जन्मदिन मनाया जा रहा था

रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर छंगा का है, जहां गांव में बीजेपी नेता अजय प्रताप का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान आंबेडकर पार्क में लगी मूर्ति की उंगली टूटने की खबर फैल गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके कई लोगों के घायल होने की खबर है.

घटना को लेकर दलित समाज के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं

घटना को लेकर दलित समाज के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कुछ लोग पहले आंबेडकर पार्क में पहुंचे, वहां शराब पी और उसके बाद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. लोगों का यह भी आरोप है कि उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और माहौल को जानबूझकर खराब किया गया.

घटना के बाद 50 दलित परिवार गांव वाले कई घरों और गाड़ियों में तोड़-फोड़ की भी बात सामने आई है, जिससे पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े.

बाबा साहब की मूर्ति के साथ अपमानजनक हरकत करने का आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बाबा साहब की मूर्ति के साथ अपमानजनक हरकत की गई, जिससे पूरे समाज में गुस्सा फैल गया. इन आरोपों के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.

Advertisement

'भाजपा नेता के समर्थकों द्वारा बाबा साहब की मूर्ति खंडित की गई'

स्थानीय विशाल ने कहा कि गांव में भाजपा नेता की जन्मदिन की पार्टी थी, तभी उनके समर्थकों ने बाबा साहब की मूर्ति खंडित की और जाति सूचक शब्द भी बोलकर लाठी-डंडों से उन्हें पीटा गया. ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को गांव में भीमराव अंबेडकर जयंती पर रैली निकाली गई थी, उस रैली में भाजपा नेता को नहीं बुलाया गया था, इसलिए ही उनके समर्थन में बाबा साहब की मूर्ति खंडित कर दी गई. 

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी. घायल मानसी ने आरोप लगाया कि बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी गई, हमें जाति सूचक शब्द बोले गए.

'भाजपा नेता को नहीं बुलाया,इससे नाराज होकर मूर्ति खंडित की गई'

स्थानीय महिला श्वेता के मुताबिक पिछले साल बाबा आंबेडकर साब की मूर्ति की स्थापना हुई थी. इस बार 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई थी, लेकिन भाजपा नेता को नहीं बुलाया था इसी से नाराज होकर उन्होंने और उनके समर्थकों ने बाबा साहब की मूर्ति खंडित कर दी और हम सब लोगों को भी घर में घुसकर मारपीट की पथराव किया और गाड़ियां भी तोड़ दी गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें-बुजुर्ग के दोनों कान फाड़कर गोल्ड इयररिंग्स लूटकर भागे बाइक सवार लुटेरे, सड़क पर छटपटाती रह गई लहूलुहान महिला

-मिर्जा गालिब की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
सीजफायर की दलाली के बाद भीख का कटोरा लेकर कहां पहुंच गए पाकिस्तानी पीएम?
Topics mentioned in this article