डीजे बजाने पर 'अछूत' हो गया नागर परिवार, ग्रेटर नोएडा में ऐलान, यह कैसा फैसला?

Modern Music vs Traditional Decree, Family Boycotted in Greater Noida: पंचायत ने फैसले के बाद ढोल के साथ पूरे गांव में मुनादी भी कराई. साथ ही, यह भी स्पष्ट किया कि जब तक परिवार पंचायत से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता और भविष्य में पंचायत के नियमों का पालन करने का भरोसा नहीं देता, तब तक सामाजिक बहिष्कार जारी रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Family Boycotted in Greater Noida After Playing DJ at Son Wedding

Family Boycotted in Greater Noida After Playing DJ: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र स्थित नवादा गांव में पंचायत के फैसले की अनदेखी करना एक परिवार को भारी पड़ गया. पंचायत ने मुनादी कराकर परिवार का बहिष्कार कर दिया. अब कोई भी ना तो उनके घर खा-पी सकता है और ना ही    उनके घर होने वाले किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकता है. 

दरअसल, गांव में करीब दो महीने पहले हुई पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि शादी समारोहों में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी. पंचायत का यह फैसला गांव की सामाजिक व्यवस्था, शांति और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया था. इसके बाद भी गांव में रहने वाले राजीव नागर ने अपने बेटे की शादी में सोमवार 27 अप्रैल की रात डीजे बजवाया. इससे गांव में नाराजगी फैल गई और मंगलवार 28 अप्रैल को पंचायत बैठ गई. पंचायत में पूर्व प्रधानाचार्य नरपत नागर और ग्राम प्रधान राजे सिंह नागर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. 

फैसले का पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी 

पंचायत के दौरान दोनों वरिष्ठ ग्रामीणों ने कहा कि जब पूरे गांव ने सामूहिक सहमति से डीजे पर रोक लगाने का निर्णय लिया था, तब उसका पालन करना हर ग्रामीण की जिम्मेदारी थी. ऐसे में पंचायत के फैसले की खुली अवहेलना गांव की एकता और सामाजिक अनुशासन के खिलाफ है. 

कोई नहीं रखेगा रिश्ता, कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा 

लंबी चर्चा के बाद पंचायत ने सर्वसम्मति से राजीव नागर और उनके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फैसला सुनाया. पंचायत ने निर्णय लिया कि अब गांव का कोई भी व्यक्ति राजीव नागर के परिवार को अपने शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में निमंत्रण नहीं देगा. उनसे कोई रिश्ता नहीं रखेगा. ग्रामीण उनके घर आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. 

Advertisement

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच PM मोदी वाराणसी दौरे पर, बंगाली महिलाओं ने घाटों पर किया शंखनाद, कह दी ये बात

ढोल के साथ पूरे गांव में कराया गया ऐलान 

पंचायत के फैसले के बाद ढोल के साथ पूरे गांव में इसकी मुनादी भी कराई गई. पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक परिवार पंचायत से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता और भविष्य में पंचायत के नियमों का पालन करने का भरोसा नहीं देता, तब तक सामाजिक बहिष्कार जारी रहेगा. पंचायत के इस सख्त फैसले की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है. 

Advertisement

गुजरात निकाय रिजल्ट: मेहसाणा में चपरासी रमेशभाई भील बने पार्षद, भाजपा कार्यालय में 20 साल से पिला रहे थे चाय

Featured Video Of The Day
PM Modi Sikkim Visit | 50वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने सिक्किम को दी बड़ी सौगात | BREAKING NEWS