Meerut School Bus Accident: 48 बच्चों से भरी सकूल बस पलटी, कई घायल, पेड़ की वजह से टला बड़ा हादसा    

Meerut School Bus Overturn: बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटने के बाद पास में खड़े एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हादसे में बस में सवार कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Meerut School Bus Accident: हादसे के बाद राहगीरों ने बच्चों को बस से निकाला बाहर.

Meerut School Bus Accident: उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. यह हादसा दौराला लावड़ रोड पर हुआ. हादसे के समय बस में सेंट मेरी स्कूल खेड़ी के करीब 48 बच्चे सवार थे. बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, बच्चे चीख-चिल्लाने लगे. हादसे के बाद राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शूर कर पुलिस को सूचना दी गई.

Video: वाराणसी में गंगा में बियर पार्टी, नाव पर डीजे लगाकार नाचे युवक, एक गिरफ्तार 

पेड़ से टकराकर रुकी बस

बताया जा रहा है कि बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटने के बाद पास में खड़े एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हादसे में बस में सवार कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं.

सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली

बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर  दी है. हादसे के बाद बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई. परिजन भी अस्पताल पहुंचे. पूरी तरह स्वस्थ्य बच्चों को उनके साथ वापस घर भेज दिया गया. 

Advertisement

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | योगी का 'सिंघम' Vs ममता का 'पुष्पा'! | TMC-BJP | NDTV