लखनऊ में पिता की हत्या के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में क्यों काटा? बेटे अक्षत ने बताई वजह

शरीर पर कई अन्य जगहों पर भी कटने के निशान मिले हैं, जो दर्शाते हैं कि शव को और भी छोटे हिस्सों में बांटने का असफल प्रयास किया गया था

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ के आशियाना इलाके में मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद आरोपी बेटे अक्षत ने शव के चार टुकड़े किए थे
  • रिपोर्ट में अक्षत ने पिता के पेट और पीठ को काटने का प्रयास किया था, लेकिन रीढ़ की हड्डी काट नहीं पाया
  • आरोपी ने शव के टुकड़े छोटे करने के लिए विशेष रूप से खरीदे गए आरी और दो चाकू का उपयोग किया था

राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए चर्चित शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट ने रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं. आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने न केवल अपने पिता की हत्या की, बल्कि साक्ष्यों को मिटाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अक्षत ने हत्या के बाद शव के 4 टुकड़े कर दिए थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चौंकाने वाली खुलासे

रिपोर्ट में सामने आया है कि अक्षत ने अपने पिता के पेट और पीठ को काटकर अलग करने की कोशिश की थी. वह धड़ के और भी टुकड़े करना चाहता था, लेकिन रीढ़ की हड्डी (Spine) बेहद मजबूत होने के कारण वह उसे काट नहीं पाया. शरीर पर कई अन्य जगहों पर भी कटने के निशान मिले हैं, जो दर्शाते हैं कि शव को और भी छोटे हिस्सों में बांटने का असफल प्रयास किया गया था. वहीं, आरोपी अक्षत ने पूछताछ में बताया कि शव को छोटा करके ले जाना ज्यादा सूटेबल (आसान) था, इसीलिए उसने कई टुकड़े किए."

दुर्गंध छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर का सहारा

हत्या के बाद घर में फैल रही लाश की बदबू से बचने के लिए आरोपी बेहद शातिर तरीके अपना रहा था. वह पूरे कमरे और घर में लगातार रूम फ्रेशनर का छिड़काव कर रहा था ताकि पड़ोसियों या घर आने वालों को कोई शक न हो.

मुनीम के आने से बिगड़ा खेल

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अक्षत की मौजूदगी में घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया. इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही. सोमवार को अक्षत ने पिता के धड़ को एक ड्रम में भरा और उसे कार से ठिकाने लगाने की फिराक में था. ठीक उसी समय शराब ठेके के मुनीम घर पहुंच गए. मुनीम के अचानक आ जाने से अक्षत घबरा गया और धड़ को ठिकाने नहीं लगा सका.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या और शव को काटने में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं. घटना में इस्तेमाल की गई आरी के अलावा 2 चाकू भी बरामद हुए हैं, जिन्हें अक्षत ने विशेष रूप से शव को काटने के लिए खरीदा था. आशियाना थाने के दरोगा अग्रचारी यादव की ओर से इस मामले में FIR दर्ज कराई गई है.

Featured Video Of The Day
Kim Jong Un's Sister Kim Yo Jong ने US Denuclearisation Call को बताया Anachronistic Dream