Major Racket Busted: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है. रैकेट का लिंक शहर के नामी अस्पतालों से जुड़ा है, मामले की सूचना के बाद पुलिस, जांच एजेन्सी और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई के बाद एक निजी अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर दंपति समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अब नेटवर्क की तह में जाने के लिए सभी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें-मशहूर टीचर नीतू सिंह के मुखर्जी नगर स्थित 3 मंजिला मकान में लगी आग, आगजनी की वजह साफ नहीं
अवैध किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े बड़े नेटवर्क के पर्दाफाश होने से मचा हड़कंप
रिपोर्ट के मुताबिक कल्याणपुर और रावतपुर क्षेत्र में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के पर्दाफाश होने से शहर में हड़कंप मच गया है. छापेमारी में हिरासत में लिए लोगों के बारे में कुछ कहने से पुलिस अभी बच रही है. पुलिस अधिकारी अवैध किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े नेटवर्क के पर्दाफाश होने के बाद जांच पूरी होने तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही हैं.
प्रलोभन देकर किडनी डोनेट करने के लिए लोगों को तैयार किया जाता था
सूत्रों के अनुसार, सुनियोजित तरीके से संचालित किए जा रहे रैकेट में बाहरी राज्यों के लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर कानपुर बुलाया जाता था और उन्हें किडनी डोनेट करने के लिए तैयार किया जाता था. इसके बाद शहर के निजी अस्पतालों में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी कराई जाती थी. पूरे नेटवर्क में बिचौलियों की भूमिका अहम बताई जा रही है, जो डोनर और मरीज के बीच संपर्क स्थापित करते थे.
ये भी पढ़ें-6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील
ये भी पढ़ें-फुल साउंड में गाना बजाया और 1-1 कर तीन भतीजे-भतीजियों को जिंदा काट डाला, कसाई चाचा के कारनामे से सहमा औरंगाबाद
सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने देर रात अस्पतालों में की छापेमारी
मामले की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने सोमवार देर रात संबंधित अस्पताल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने दूसरे अस्पताल में भी दबिश दी, जहां मरीज को शिफ्ट किए जाने की बात सामने आई. यहां मरीज के परिजनों और अस्पताल स्टाफ से भी कड़ाई से पूछताछ की गई है.
हिरासत में लिए गए डॉक्टर दंपति से कानपुर पुलिस गुप्त स्थान पर कर रही पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान एक नामी अस्पताल संचालक डॉक्टर दंपति की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. दोनों को हिरासत में लेकर गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह नेटवर्क केवल कानपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और नेपाल तक फैला हो सकता है.
ये भी पढ़ें-एक अश्लील वीडियो ने डुबोया करियर, संस्पेशन के साथ मिला डिमोशन, हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल बने दीपक थापा
अवैध किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े बड़े नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस अवैध किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अब तक कितने मामलों में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है. मामले की तफ्तीश में जुटे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.














