VIDEO: 'नर्स' बनकर अस्पताल आई 'बच्चा चोर' महिला, बच्चे को गोद उठाकर भाग रही थी, मां की मुस्तैदी से पकड़ी गई!

Child Theft In Govt. Hospital: मामला घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां भर्ती जच्चा और बच्चा के पास आरोपी महिला नर्स बनकर पहुंची और बच्चे को उसकी मां के सामने लेकर भागने लगी. पीड़ित मां ने शोर बचाया, जिससे बच्चा चोर महिला दबोच ली गई. आरोपी महिला अस्पताल से बच्चा चुराते हुए सीसीटीवी  कैमरे में कैद हुई है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
WOMEN POSES CHC NURSE AND SNATCHES BABY FROM MOTHER

Child thief Woman Caught: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार को एक महिला सरकारी अस्पताल से बच्चा चुराते हुए पकड़ी गई है. मां की मुस्तैदी से पकड़ी गई बच्चा चोर महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता और उसके बच्चे के पास नर्स बनकर पहुंची थी. शातिर महिला ने महज 7 सेकेंड में वारदा को अंजाम दिया. महिला मासूम को लेकर भाग रही थी, लेकिन मां के शोर मचाने बच्चा चोर महिला अस्पताल के बाहर ही दबोच ली गई. 

मामला घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां भर्ती जच्चा और बच्चा के पास आरोपी महिला नर्स बनकर पहुंची और बच्चे को उसकी मां के सामने लेकर भागने लगी. पीड़ित मां ने शोर बचाया, जिससे बच्चा चोर महिला दबोच ली गई. आरोपी महिला अस्पताल से बच्चा चुराते हुए सीसीटीवी  कैमरे में कैद हुई है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो

​सीसीटीवी में कैद हुआ बच्चा चोरी का 7 सेकंड का खौफनाक वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक बम्हौरी निवासी अवनीश की पत्नी मंजू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवजात को जन्म दिया था. जच्चा-बच्चा वार्ड में बच्चे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, तभी वहां नर्स के ड्रेस में पहुंची महिला ने महज 7 सेकेंड में बच्चे को मां छीनकर भागने लगी. पीड़िता शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद बाहर मौजदू परिजनों में आरोपी महिला को सिक्योरिटी गार्ड की मदद से दबोच लिया. घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

वारदात ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए

गौरतलब है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चा चोर गैंग कितने सक्रिय है, इसकी बानगी सोमवार को दिख गई. इस वारदात ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खुद को पीएचसी नर्स बताकर नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला प्रसूता की सूझबूझ और परिजनों की मुस्तैदी से पकड़ी गई वरना मां समेत पूरा परिवार अपने नवजात बच्चे से हाथ धो बैठता.

Advertisement

ये भी पढ़ें-'24 घंटे में एक VVIP की हत्या और फिर राम मंदिर बूम', UP डायल 112 हेड क्वॉर्टर को मिली धमकी से हड़कंप 

आरोपी बच्चा चोर महिला रविवार दोपहर से ही अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही थी. महिला बार-बार स्टाफ रूम की तरफ जाकर लोगों को भ्रमित कर रही थी कि वह भी अस्पताल का ही हिस्सा है. देर रात करीब 10 बजे आरोपी महिला ने 'बच्चे की जांच होनी है' कहकर प्रसूता की गोद से नवजात को उठा लिया और मासूम को लेकर बाहर निकल गई.

ये भी पढ़ें-VIDEO: कांग्रेस नेता का अनूठा प्रदर्शन, 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार जर्जर सड़क पर बैठकर कराया मुंडन

परिजनों और सिक्योरिटी गार्ड ने भाग रही महिला को दबोच लिया

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जैसे ही आरोपी महिला वार्ड से बाहर निकली, उसने तेजी से गेट की तरफ दौड़ लगा दी, लेकिन मां की ममता जाग उठी, शक होने पर पीड़िता मंजू ने तुरंत शोर मचाया और परिजनों को फोन कर दिया, फिर ​'पकड़ो-पकड़ो' की आवाजों के बीच परिजनों और मुस्तैद सिक्योरिटी गार्ड ने अस्पताल से बाहर की ओर बच्चा लेकर भाग रही महिला को दबोच लिया.

Advertisement

अस्पताल से भागते हुई पकड़ी गई आरोपी महिला

घाटमपुर पुलिस ने बच्चा चोर आरोपी महिला को हिरासत में लिया

​सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घाटमपुर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें महिला की हर संदिग्ध हरकत कैद हुई है. घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि, 'हमें बच्चा चोरी के प्रयास की सूचना मिली थी. आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-किसान ने दिया अपनी मृत्यु भोज का आमंत्रण, Viral हुआ निमंत्रण कॉर्ड, 'मन की बात' में PM मोदी कर चुके हैं अनोखे फार्मर की तारीफ

Featured Video Of The Day
मुसलमान था, इसलिए हुआ एनकाउंटर... लाइव डिबेट मौलाना रशीदी के बयान पर जमकर बहस
Topics mentioned in this article