अभिभावक पर चिल्लाना पड़ा भारी, स्कूल प्रबंधक और प्रिंसिपल पर दर्ज हुआ FIR, वीडियो में माफी मांगती नजर आई मैडम

Hardoi School Viral Video: अभिभावक नीलम वर्मा के साथ न्यू सनबीम स्कूल प्रिंसिपल की अभद्रता का वीडियो पूरे दिन जिले में चर्चा का विषय रहा था, जिसका असर था कि एबीवीपी के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और प्रिंसिपल मैडम को उनकी हरकतों के लिए लानत दिया. इसके बाद प्रिंसिपल को अपनी गलतियों का एहसास हुआ और कैमरे में अपनी हरकतों के लिए माफी मांगती नजर आईं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
FIR FILED AGAINST PRINCIPAL, SHE APOLOGIZED IN A VIDEO

Hardoi School Principal Viral Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल में अभिभावक से अभद्रता और उनके ऊपर चिल्लाना स्कूल प्रिंसिपल को भारी पड़ा है. मामले में स्कूल और स्कूल प्रिंसिपल दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. मामला तूल पकड़ गया तो मैडम प्रिंसिपल अपनी हरकतों के लिए माफी मांगती भी नजर आई है. सोशल मीडिया पर प्रिंसिपल का वीडिया देखते ही देख घर-घर पहुंच गया, जिसमें प्रिंसिपल महिला अभिभावक महिला पर चिल्लाते और उसको अपमानित करती हुई नजर आईं थी.

अभिभावक नीलम वर्मा के साथ न्यू सनबीम स्कूल प्रिंसिपल की अभद्रता का वीडियो पूरे दिन जिले में चर्चा का विषय रहा था, जिसका असर था कि एबीवीपी के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और प्रिंसिपल मैडम को उनकी हरकतों के लिए लानत दिया. इसके बाद प्रिंसिपल को अपनी गलतियों का एहसास हुआ और कैमरे में अपनी हरकतों के लिए माफी मांगती नजर आईं.

ये भी पढ़ें-Vande Bharat Cancelled: वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे के बाद कैंसिल की गई सोलापुर-मुंबई डाउन ट्रेन

वायरल हुआ था अभिभावक को अपमानित करता प्रिंसिपल का वीडियो 

गौरतलब है सोशल मीडिया पर न्यू सनबीम स्कूल प्रिंसिपल ममता मिश्रा को एक अभिभावक को डांटते और अपमानित करने वाला एक वीडियो ने वायरल होते ही तूल पकड़ लिया. पूरे प्रकरण पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए. उन्होंने तीन सदस्यीय टीम गठित की है, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं और साफ कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में दर्ज हुआ एफआईआर

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता नीलम वर्मा ने स्कूल में हुए प्रकरण को लेकर थाना कोतवाली शहर में शिकायत कराने पहुंची थी और स्कूल की प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. मामले में बीएसए ने जांच होने तक प्रिंसिपल को स्कूल में दाखिल नहीं होने के निर्देश भी दिए हैं. इसके बाद एबीवीपी के छात्र स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें-Sri Hemkund Yatra: 23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, युद्धस्तर पर है रास्तों से बर्फ हटाने में काम

Advertisement
बीते 24 अप्रैल को वायरल हुए एक वीडियो में न्यू सनबीम प्रिंसिपल ममत शर्मा महिला अभिभावक को शटअप-शटअप कहकर डांट रही रहीं है, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसके बाद स्कूल पहुंची अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र-छात्राओ ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद सामने आई प्रिंसिपल ने बाकायदा माफी मांग ली है.

ये भी पढें-Tragic Death: सुबह-सुबह एक साथ बिगड़ी तबीयत, पति-पत्नी और दो बच्चियों की मौत, रात में 1 बजे उठकर खाया था तरबूज

स्कूल से कॉपी खरीदने की बात पर नाराज होकर चिल्लाई थी प्रिंसिपल 

उल्लेखनीय है न्यू सिविल लाइन निवासी अंश कुमार वर्मा की पत्नी नीलम वर्मा बीते 24 अप्रैल को यूकेजी में पढ़ने वाली बेटी अलीशा वर्मा को लेने स्कूल पहुंची थीं. उनके अनुसार, उन्होंने पहले ही स्कूल द्वारा निर्धारित कोर्स खरीद लिया था, लेकिन बाद में अचानक स्कूल प्रबंधन ने 1200 रुपए की चार कॉपियां स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया. थी. जब उन्होंने इनकार किया तो स्कूल प्रिंसिपल अपना आपा खो बैठीं.

Advertisement

स्कूल में पढ़ रही महिला की बच्ची हफ्ते से नहीं मिल रहा था होमवर्क

पीड़िता नीलम वर्मा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से स्कूल जा रही उनकी यूकेजी की बच्ची को स्कूल द्वारा होम वर्क नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जब बच्ची से इसका कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि नई कॉपियां न होने के चलते उसे काम नहीं दिया जा रहा. इसी समस्या के समाधान औ नीलम वर्मा प्रिंसिपल ममता मिश्रा से मिलने पहुंचीं, लेकिन प्रिंसिपल महिला के ऊपर चिल्लाने लग गईं और प्रिंसिपल का वीडियो वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें-IRS अधिकारी बेटी रेप-मर्डर केसः आरोपी राहुल मीणा की रिमांड खत्म, आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला नीलम वर्मा को साथ खड़े पति के सामने प्रिंसिपल डांट रही हैं. इस घटना ने निजी स्कूलों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिर पूरे जिले में प्रिंसिपल की हरकतों की भर्त्सना शुरू हो गई. प्रिंसिपल की अभद्रता का वीडियो देखते ही देखते पूरे देश वायरल हो गया. 

ये भी पढ़ें-Suicide In Police Custody: पुलिस हिरासत में सुसाइड, थाना प्रभारी और ड्यूटी सिपाही दोनों संस्पेंड, युवक ने शौचालय में किया था सुसाइड

प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की थी

मामले को लेकर नीलम वर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कर प्रिंसिपल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. पीड़िता ने कहा, "मैं पैसे देने से इंकार नहीं कर रही थी, बस थोड़ा समय चाहती थी, लेकिन मेरे साथ जो हुआ वो किसी भी मां के साथ नहीं होना चाहिए, अगर अभिभावकों के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा."

Advertisement

आरोप, प्रिंसिपल ने पीड़िता के लिए गंवार और मूर्ख जैसे शब्द कहे

पीड़िता नीलम वर्मा ने बताया कि बातचीत के दौरान प्रिंसिपल ममता मिश्रा का रवैया अचानक आक्रामक हो गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगी.. पीड़िता के मुताबिक अंग्रेजी में कई बार शटअप-शटअप कहने के अलावा प्रिंसिपल मैडम ने उसके लिए गंवार और मूर्ख सहित जैसे आपत्तिजनक शब्द सबके सामने कहकर उसे अपमानित किया. इतना ही नहीं, उनके बच्चे का नाम स्कूल से काटने की धमकी भी दी गई.

ये भी पढ़ें-Horrible Accident: मासूम के गले और सिर के आर-पार हुई सरिया, छत पर पतंग उड़ा रहा था 14 साल का हर्ष

Advertisement

बीएसए ने कहा कि न्यू सनबीम स्कूल की मान्यता पर होगी कार्रवाई?

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजित सिंह ने बताया कि यदि जांच में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम या अन्य नियमों का उल्लंघन पाया गया तो स्कूल की मान्यता पर भी कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल, तीन सदस्यीय जांच टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करें. बता दें, स्कूल को वर्ष 2009 में मान्यता दी गई थी और 2014 में कक्षा 6 से 8 तक की स्वीकृति भी दी गई थी.

ये भी पढ़ें-हरदोई में किताबें बाहर से खरीदने पर भड़की स्कूल प्रिंसिपल, महिला अभिभावक से की बदसलूकी; वायरल हुआ VIDEO

Featured Video Of The Day
PM Modi Sikkim Visit | युवाओं के साथ PM मोदी ने खेला फुटबॉल, किए कितने गोल?