ग्रेटर नोएडा की अरिहंत अंबर सोसाइटी में हादसा, बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से बाइक सवार की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. अपनी बाइक से बाहर जा रहे 46 वर्षीय निवासी विकास चावला पर बिल्डिंग का प्लास्टर टूटकर गिर गया, जिससे संतुलन बिगड़ने और सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ग्रेटर नोएडा की अरिहंत अंबर सोसाइटी में हादसा, बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से बाइक सवार की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बड़ी लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली. एक बहुमंजिला सोसाइटी की इमारत का प्लास्टर टूटकर एक व्यक्ति के ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह पूरी घटना बिसरख पुलिस थाना क्षेत्र की अरिहंत अंबर सोसाइटी की है. शनिवार देर शाम सोसाइटी के टावर डी-1507 में रहने वाले विकास चावला (46) अपनी बाइक पर सवार होकर बाहर जा रहे थे. उसी दौरान अचानक बिल्डिंग से टूटकर प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा उनके ऊपर गिर गया. प्लास्टर गिरने से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े. गिरने के कारण उनका सिर पास की दीवार के किनारे से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से अत्यधिक खून बहने लगा. मौके पर मौजूद लोग उन्हें घायल अवस्था में तुरंत यथार्थ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि यह घटना देर शाम की है. अस्पताल में मृतक के परिजन मौजूद हैं. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों से मिलने वाली शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

greater noida west arihant ambar society plaster collapse man dies

सोसाइटी एओए ने उठाए कदम

इस हादसे के बाद सोसाइटी की इमारतों के बाहरी प्लास्टर के तेजी से खराब होने को लेकर निवासियों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया है. सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने सुरक्षा जोखिम का हवाला देते हुए बिल्डर से लंबित संरचनात्मक मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग उठाई है. इस संबंध में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को एक ज्ञापन भेजने की तैयारी भी की गई है. इस मांग के लिए अधिक से अधिक समर्थन जुटाने के उद्देश्य से प्रत्येक टावर के रिसेप्शन पर एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है, जिसमें निवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई है. 

यह भी पढ़ेंः जगुआर कार बनी आग का गोला: यमुना एक्सप्रेसवे पर जलकर राख हुई लग्‍जरी कार, 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP से लेकर Gujarat और Bhopal तक... कहां-कहां चला प्रशासन का Bulldozer?
Topics mentioned in this article