10 लोगों ने अलग-अलग होटल में 9वीं की छात्रा से किया रेप, 4 महीने तक लापता रही नाबालिग ने किया हैरतअंगेज खुलासा!

Minor Rape Case: स्कूल जाते समय लापता हुई नाबालिग छात्रा को 4 महीने बाद ढूंढने में सफल हुई पुलिस को जब छात्रा ने पिछले चार महीने में अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी सुनाई तो पुलिस के कानों से खून उतर आया. चार महीने से 10 लोगों के दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया, तो उसमें नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
MISSING 9TH-GRADE STUDENT RAPED BY 10 ACCUSED

Minor Student Gangraped: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 4 महीने तक लापता रही एक नाबालिग छात्रा ने अपने साथ हुई हैवानियत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. चार महीने लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा ने बताया कि पिछले चार महीने में उसके साथ अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने रेप किया. घर से स्कूल के लिए निकली पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के 4 महीने बाद पीड़िता तक पहुंची पुलिस से जब पीड़िता ने पूछताछ में अपने साथ हुई हैवानियत का खुलासा किया तो पुलिस के होश उड़ गए. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल 10 को गिरफ्तार किया है.

स्कूल जाते समय लापता हुई नाबालिग छात्रा को 4 महीने बाद ढूंढने में सफल हुई पुलिस को जब छात्रा ने पिछले चार महीने में अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी सुनाई तो पुलिस के कानों से खून उतर आया. चार महीने से 10 लोगों के दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया, तो उसमें नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि हो गई.

ये भी पढ़ें-नासिक जिले के मल्टीनेशनल IT कंपनी में धर्मांतरण का खेल, टीम के लीडर समेत 5 गिरफ्तार, अब तक 9 मुकदमे दर्ज

गुमशुदगी की रिपोर्ट के दर्ज होने के 4 महीने बाद लापता छात्रा तक पहुंची पुलिस

रिपोर्ट के मुताबिक चौरी चौरा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय पीड़िता कक्षा 9 वीं की छात्रा है. रेप पीड़िता के परिवार में उसकी एक बीमार मां है. परिजनों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और पढ़ाई करने के लिए छात्रा चौरी चौरा क्षेत्र में स्थित अपनी मौसी के साथ रहती थी. बीते 1 नवंबर को स्कूल के लिए निकली छात्रा वापस घर नहीं लौटी. एक हफ्ते तक परिवार और रिश्तेदार खोजते रहे और 7 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया. सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से 4 महीने बाद पुलिस बीते 23 मार्च को छात्रा तक पहुंची.

4 महीने तक रेप की शिकार हुई पीड़िता की आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश

4 महीने तक हैवानियत की शिकार हुई पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को अपने साथ हुई दुष्कर्म की कहानी सुनाई तो पुलिस के होश उड़ गए. तत्काल मेडिकल कराया गया और रेप की पुष्टि होते ही दुष्कर्म के आरोपी 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने बताया कि 1 नवंबर 2025 की सुबह 9 बजे जब वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो रास्ते में के परिचित ऑटो चालक मनीष राजभर (उर्फ मोनू)ने बहला फुसला कर ऑटो में बैठाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ रेप किया.

ये भी पढ़ें-Zeeshan Viral Video: भगोड़े गैंगस्टर्स का अड्डा बना अमेरिका, NCP नेता बाबा सिद्दीकी के हत्यारे जीशान ने विदेश से जारी किया वीडियो

Advertisement
पीड़िता बताया कि ऑटो चालक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर उसके दो दोस्तों ने बारी-बारी से रेप किया और फिर उसे छोड़ कर भाग गए. दुष्कर्म की घटना से आहत छात्रा घर न जाकर रामगढ़ताल चली गई, जहां वह एक अन्य युवक की शिकार हो गई. युवक उसे अपने घर ले गया, जहां एक महीने तक अपने 2-3 दोस्तों के साथ उसने उसके साथ रेप किया. बयान में छात्रा ने कुल 10 लोगों की जिक्र किया, जिन्होंने 4 महीनों में उसके साथ रेप किया.

ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर

जांच में पता चला कि लापता नाबालिग छात्रा को कई होटलों में ले जाया गया था

पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद चौरी-चारा धाना पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की कॉल डिटेल्स खंगाले, जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. जांच में पता चला कि उसे कई होटलों में ले जाया गया था और पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने वाले कई लोगों के नाम सामने आए. हरकत में आई पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया. इनमें आरोपी होटल संचालक धर्मराज, ऑटो चालक मनीष राजभर, अन्य दो समीर,और किशन को गिरफ्तार पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

होटल संचालक 4 आरोपी जेल भेजे गए, 6 आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस

मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा को बरामद करने के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया. पूछताछ पता चला कि गुमशुदगी के दौरान युवती कुछ लोगों के संपर्क में आई, जिन्होंने उसके साथ गलत काम किया. एसपी नॉर्थ ने बताया कि मामले 10 लोगों को हिरासत में लिया गया. 4 लोगों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है,इनमें होटल संचालक शामिल है. वहीं, 6 अन्य लोगोंं से पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ करवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले में जो भी शामिल होगा सख्त एक्शन होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें-VIDEO: प्रदर्शन के दौरान AAP नेता ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल और भीड़ में से किसी ने लगा दी आग, वायरल हुआ वीडियो

Featured Video Of The Day
पहले हम यहीं थे.. पुरानी संसद भवन को देख नीतीश कुमार ने जोड़े हाथ