केरलम की सहकारी दूध कंपनी मिल्मा ने एक जून से दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. कीमत वृद्धि का कारण उत्पादन और वितरण लागत में वृद्धि और डेयरी किसानों को बढ़ते नुकसान से बचाना बताया गया है. बढ़ी हुई कीमत का 83.75 प्रतिशत हिस्सा सीधे डेयरी किसानों को दिया जाएगा, जिससे उनकी आय में सुधार होगा.