भाभी के आशिक को सुलह के लिए बुलाया, अफेयर तोड़ने की कसमें खिलाई, फिर जो हुआ वो देवर ने सपने में नहीं सोचा था

Gorakhpur Murdered: मृतिका की शादी 3 वर्ष पहले भूपेंद्र गौतम से हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी उसका पड़ोसी सीताराम से चल रहा था. मृतका और आरोपी के परिजनों ने भी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी वाद विवाद बना रहा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Gorakhpur Murdered: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम देकने को मिला. यहां अवैध संबंध में दोस्त ने दोस्त की भाभी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. इस दौरान मृतिका का देवर भी वहां मौजूद था, लेकिन वो देखता रह गया और कुछ नहीं कर पाया. पुलिस के मुताबिक, देवर के दोस्त और उसकी भाभी के बीच तीन साल से अवैध संबंध चल रहा था. मृतिका के देवर ने ही मामले को सुलझाने के लिए दोस्त को बुलाया था, लेकिन इस दौरान उसने महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी.

गला रेतकर महिला की हत्या

जानकारी के मुताबिक, मृतिका के देवर के बुलाने पर आरोपी वहां पहुंचा था. इसके बाद मृतिका और आरोपी ने गंगाजल की कसमें खाएं. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने मृतिका की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया. यह मामला गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार का है.

कटरा बाजार निवासी प्रकाश गौतम अपने दो बेटों उपेंद्र (30) और जितेंद्र (26) के साथ रहते हैं. उपेंद्र की शादी तीन साल पहले बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी निवासी खुशबू ( 28 वर्ष) से हुई थी. हालांकि उपेंद्र इसी साल 6 मार्च को नौकरी के सिलसिले में दुबई चला गया. 

मृतिका खुशबू के ससुर प्रकाश गौतम ने बताया कि आरोपी मेरे बेटे का दोस्त है... बेटे ने आरोपी को छत पर लेकर गया, लेकिन वो वहां बेटे को धक्का देकर बहु की गर्दन काट कर भाग गया.

Advertisement

आक्रोशित परिजनों ने किया प्रदर्शन

मृतिका का देवर जितेंद्र गौतम ने बताया कि ये घटना उसके सामने हुई. घटना के बाद खुशबू को गगहा सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. खुशबू के मौत के बाद आक्रोशित परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर गगहा सीएचसी पर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने शव को पोस्टमार्टम कराने से लिए रोक दिया. हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.

आरोपी की तलाश जारी

एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि गगहा थाना पर 1 अप्रैल शाम  6 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि एक शादी शुदा महिला को एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से चोट पहुंचाया गया. फिर आरोपी फरार हो गया. सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची. फॉरेसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की. वहीं गगहा थाने पर मृतिका के देवर जितेंद्र की शिकायत पर आरोपी सीताराम गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी सीताराम गौतम के गिरफ्तारी के लिए 6 टीम में लगाई गई है. फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement

दोनों के बीच था अवैध संबंध

एसपी साउथ ने आगे बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतिका खुशबू गौतम की शादी 3 वर्ष  पहले भूपेंद्र गौतम से हुई थी. शादी के 3 वर्ष पहले से ही मृतिका का संबंध पड़ोस के एक व्यक्ति सीताराम से चल रहा था. मृतका के परिवार और आरोपी के परिजनों ने मृतिका खुशबू को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी वाद विवाद बना रहा.

उन्होंने आगे बताया कि मृतिका का देवर जितेंद्र और आरोपी सीताराम गौतम दोनों मित्र है. जितेंद्र ने गंगाजल की कसम दिलाने के लिए आरोपी सीताराम गौतम को मृतिका खुशबू गौतम से मिलवाने के लिए बुलाया. आरोपी खुशबू के पास आकर गंगाजल की कसम खाने की बात कही. कसम खाने के बाद मृतिका खुशबू ने भी कहा कि मेरा संबंध सीताराम से कुछ भी नहीं है. उसने भी गंगाजल की कसम खाई. इसी बात को लेकर आरोपी सीताराम से विवाद हुआ. विवाद को लेकर सीताराम ने खुशबू के गले पर धारदार  हथियार से चोट पहुंचाई. जिससे उसकी मृत हो गई.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ग्राम सभा की जमीन पर बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, HC के आदेश पर एक्शन, भारी सख्या में पुलिस बल की तैनाती

Featured Video Of The Day
Khan Sir Coaching News: कौन है Khan Sir का जानी दुश्मन? | Bihar News | Mic On Hai | NDTV India
Topics mentioned in this article