‘गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी', CM योगी की पुलिस अधिकारियों से दो टूक, दिए सख्त निर्देश

Gorakhpur Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों को तुरंत जेल भेजा जाए और जमानत पर छूटे अभियुक्तों द्वारा वादी को धमकाने पर जमानत रद्द की जाए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gorakhpur Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार, 27 मार्च को सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को कतिपय दबंगों द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से दो टूक कहा, ‘गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए.' उन्होंने कहा कि यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो उसकी जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए.

CM योगी ने 200 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार का संकल्प है. अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले.

भू माफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो... जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो. अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही सीएम योगी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

जनता दर्शन में आए बच्चों पर CM योगी ने लुटाया प्यार

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.अस्पताल से इलाज का एस्टीमेट मिलते ही सरकार धन उपलब्ध करा देगी. जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारा और उन्हें चॉकलेट के साथ अपना आशीर्वाद भी दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP में स्कूली वाहनों की फिटनेस पर सख्ती: 15 दिनों तक सड़कों पर चलेगी 'स्पेशल चेकिंग', अनफिट वाहन पर सीधे होगा एक्शन

Featured Video Of The Day
SP Leader Gargi Patel Beaten Video: यूपी में सपा नेता की पिटाई, शुरू हो गई सियासी लड़ाई! | #viral
Topics mentioned in this article