DND से सीधे जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, नोएडा में बनेगी 23KM की ये सुपरफास्ट रोड, 6 लेन का होगा रूट

DND Flyway-Noida Sector-150 Elevated Road: डीएनडी फ्लाइवे से नोएडा सेक्टर-150 तक बनने वाली ये एलिवेटेड सड़क 6 लेन की होगी जिसे बाज में 10 लेन तक बढ़ाने की भी प्लानिंग है. इस 23 किलोमीटर लंबी सड़क के बनने के बाद दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
dnd flyway to noida sector 150 elevated road
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डीएनडी को नोएडा सेक्टर 150 से जोड़ने के लिए 23 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क का प्रस्ताव रखा गया है
  • नई सड़क छह लेन की होगी और भविष्य में इसे दस लेन तक विस्तारित करने की योजना बनाई गई है
  • इस सड़क के बनने से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने का समय और कनेक्टिविटी दोनों में सुधार होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:

दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट यानी DND फ्लाईवे को अब नोएडा सेक्टर 150 से जोड़ने की तैयारी है. 23 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव रखा गया है. इस रोड के निर्माण के पीछे मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक जाम को कम करना और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है. यही नहीं DND फ्लाईवे को नोएडा सेक्टर-150 से जोड़ने से जेवर एयरपोर्ट जाने वालों के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी. हालांकि अभी इसका प्रस्ताव मात्र रखा गया है यानी ये प्रोजेक्ट प्लानिंग स्टेज में है. 

जेवर एयरपोर्ट भी आना-जाना होगा आसान

डीएनडी फ्लाइवे से नोएडा सेक्टर-150 तक बनने वाली ये एलिवेटेड सड़क 6 लेन की होगी जिसे बाज में 10 लेन तक बढ़ाने की भी प्लानिंग है. इस 23 किलोमीटर लंबी सड़क के बनने के बाद दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा.यह कॉरिडोर यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधा और आसान रास्ता देगा. नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क को अगले 20 सालों के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है.वर्तमान में डीएनडी से सेक्टर-150 तक जाने में करीब 45 से 50 मिनट लगते हैं, इस रोड के बनने के बाद यह सफर महज 15-20 मिनट में पूरा हो सकेगा.

जाम के झाम से भी मिलेगी मुक्ति 

शहरी नियोजन विशेषज्ञों (Urban planning experts) का मानना है कि इससे मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा और पीक आवर्स (भीड़भाड़ वाले समय) में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी (YEIDA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट एयरपोर्ट तक पहुंचने के रास्ते को और मजबूत करेगा.फिलहाल इस योजना की फिजिबिलिटी स्टडी (व्यावहारिकता अध्ययन) और रास्ते के चयन (alignment) पर काम चल रहा है.सभी मंजूरियां मिलने के बाद इसका काम अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- गजब का फर्जीवाड़ा... अब सेंसोडाइन भी नकली, दिल्ली में फैक्ट्री का भंडाफोड़, वीडियो में दिखा असल खेल

Advertisement

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1 नवंबर से लागू होगा NO PUC NO FUEL, बीएस-VI और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही मिलेगी दिल्ली में एंट्री
 

Featured Video Of The Day
Iran US War: कुवैत में अमेरिकी CH-47 Chinook हेलीकॉप्टर तबाह! ईरान का ड्रोन अटैक | Trump | Khamenei