दिल्ली के बंटी-बबली फिल्मी स्टाइल में करते थे ठगी, फर्जी ID दिखाकर खुद को बताते थे CBI अधिकारी, पुलिस ने दोनों को मुजफ्फरनगर से दबोचा

Delhi Fraud Couple: दिल्ली के एक प्रेमी जोड़े ने फिल्मों से प्रेरित होकर खुद को फर्जी सीबीआई और कस्टम अधिकारी बताया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों से दोस्ती की और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठगे. उन्होंने 20 से अधिक लोगों को निशाना बनाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Delhi Fraud Couple: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी जोड़े ने फर्जी सीबीआई अधिकारी और कस्टम अधिकारी बनकर लोगों से ठगी की. ये कपल दिल्ली का रहने वाला है और हाई स्कूल इंटर पास है. ये दोनों फिल्में और सीरियल से प्रेरित होकर लोगों से ठगी की. पुलिस के मुताबिक, कपल फर्जी सीबीआई अधिकारी और कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ब्लैकमेल करता था और फिर ठगी को अंजाम देता था.

CBI अधिकारी बनकर कपल करता था ठगी

दरसअल, बीती 4 अप्रैल को जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी इकरा नाम की एक महिला ने लिखित शिकायत देते हुए पुलिस को ये बताया था कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप के जरिए हिदायतुल्लाह नाम के एक व्यक्ति से उसकी बातचीत शुरू हुई थी. ये बातचीत और कोई नहीं बल्कि दिल्ली का ये बॉयफ्रेंड मंसूर अहमद ही कर रहा था. इस दौरान उसने इकरा को अपनी बहन बनाकर पहले सारी जानकारी जुटाई और फिर अपनी गर्लफ्रेंड रोजी के साथ मिलकर फर्जी आईडी के जरिए कभी सीबीआई अधिकारी तो कभी कस्टम अधिकारी बनकर इस प्रेमी जोड़े ने इकरा और उसके परिवार को ठगना शुरू कर दिया था.

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

5 लाख रुपये की ठगी होने के बाद इकरा ने इसकी शिकायत पुलिस को की. शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और सर्विलांस की मदद से इस प्रेमी जोड़े की धर पकड़ शुरू की. हालांकि रविवार को दिल्ली का ये फ्रॉड प्रेमी जोड़ा पुलिस के हफ्ते चढ़ गया. वहीं तलाशी के दौरान इन दोनों के पास से पुलिस ने तीन डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल फोन, एक फर्जी आईडी, एक फर्जी सर्च वारंट, एक पासबुक और तकरीबन 2 लाख रुपये की नगदी बरामद की.

फिल्में और सीरियल देखकर लोगों को अपने जाल में फंसाया

पुलिस पूछताछ में प्रेमिका रोजी और प्रेमी मंसूर अहमद ने बताया है कि अपने खर्चे पूरे करने के लिए ठगी को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि फिल्में और सीरियल देखकर सोशल मीडिया के जरिए पहले लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनकी जानकारी हासिल की और फिर फर्जी आईडी के जरिए उन्हें डरा धमकाकर उनसे लाखों रुपये की ठगी की. बताया जा रहा है कि ये प्रेमी जोड़ा अब तक तकरीबन 20 लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों की ठगी कर चुका है.

Advertisement

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है. उन्होंने बताया कि ये ठग साफ टारगेट के चक्कर में रहते हैं. खासकर महिला इसमें रहती है और ये पूरी परिवार की जानकारी ले लेती हैं. 15 से 20 मामलों में इस तरह से फ्रॉड किया है. 

ये भी पढ़ेंIAS Transfer UP: उत्तर प्रदेश में 40 आईएएस के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले, देखें सूची


 

Featured Video Of The Day
US-Iran War: Trump का Iran को सबसे खौफनाक अल्टीमेटम: No More Mr Nice Guy, क्या शुरू होगी भयंकर जंग?
Topics mentioned in this article