बाहरी तत्वों को न करने दें दखल...नोएडा में हुए प्रदर्शन पर सीएम योगी का मजदूरों का संदेश

नोएडा में मजदूरों के आंदोलन के बाद हुई हिंसा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाहरी हस्तक्षेप से बचने की सलाह दी है. सीएम योगी ने कहा कि टीमवर्क, ईमानदारी और कृतज्ञता ही किसी भी संस्थान और समूह की सफलता की कुंजी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी सीएम योगी ने नोएडा में मजदूर आंदोलन की हिंसा के बाद बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने का संदेश दिया
  • सीएम ने कहा कि किसी भी फैक्ट्री में काम करने वालों को बाहरी हस्तक्षेप से बचकर सकारात्मक प्रगति करनी चाहिए
  • योगी आदित्यनाथ ने टीमवर्क, ईमानदारी और कृतज्ञता को किसी भी संगठन की सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नोएडा में मजदूरों के आंदोलन में अचानक से हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों को संदेश दिया है. अपने संदेश में सीएम योगी ने कहा है कि वो किसी भी स्थिति में बाहरी तत्वों को समूह या प्लांट के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करने दें. उन्होंने कहा कि बाहरी हस्तक्षेप से बचकर प्रगति की ओर बढ़ें. टीमवर्क, ईमानदारी और कृतज्ञता ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने कहा कि काम बिगाड़ने वाले बहुत मिलेंगे, बनाने वाले बहुत कम हैं.

बाहरी हस्तक्षेप से बचने और वर्क कल्चर पर जोर

लखनऊ में टाटा की 10 लाखवीं गाड़ी को फ्लैग ऑफ करने के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नोएडा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी समूह की फैक्ट्री में काम करने वालों को बाहरी हस्तक्षेप से बचना चाहिए. मुख्यमंत्री ने वर्क कल्चर पर जोर देते हुए कहा कि काम बिगाड़ने वाले बहुत मिलेंगे लेकिन बनाने वाले बहुत कम हैं. उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह संगठन को परिवार की तरह समझे, उसकी एकता और विश्वास को बनाए रखे तथा सकारात्मक कार्यसंस्कृति को आगे बढ़ाए.

ये भी पढ़ें : हमें कॉल-मैसेज कर बुलाया गया... नोएडा के सेक्टर 63 में फिर जमा हुई कर्मचारियों की भीड़

Advertisement

टाटा प्लांट में 10 लाखवीं गाड़ी का फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में 10 लाखवीं गाड़ी को फ्लैग ऑफ किया. मुख्यमंत्री ने इसे महज एक औद्योगिक उपलब्धि से अधिक राज्य को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम बताया. उन्होंने कहा कि 34 वर्षों की यह यात्रा “टाटा के ट्रस्ट” और उत्तर प्रदेश की बदलती कार्यसंस्कृति, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर व निवेश अनुकूल माहौल का प्रमाण है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल औद्योगिक उपलब्धियों की बात नहीं की, बल्कि कार्यसंस्कृति के मूल मंत्र को भी प्रमुखता से सामने रखा.

Advertisement

टीमवर्क, ईमानदारी और कृतज्ञता को बताया सफलता की कुंजी

सीएम ने कहा कि किसी भी समूह या संस्थान की सफलता का आधार टीमवर्क, कृतज्ञता और ईमानदारी है. हर कार्मिक को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए, क्योंकि यही भाव लंबे समय में व्यक्तिगत और संस्थागत प्रगति सुनिश्चित करता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कृतज्ञता का भाव आवश्यक है. यह समझना जरूरी है कि किस समूह के कारण हम आगे बढ़ रहे हैं और जो देश के विकास में निरंतर योगदान दे रहा है.

हर कार्मिक को टीमवर्क, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, क्योंकि यही भाव दीर्घकालिक सफलता का आधार बनता है.

ये भी पढ़ें : तो 8 अप्रैल को ही मान जाते मजदूर... क्यों भड़का श्रमिकों का आक्रोश, नोएडा के उद्यमियों ने बताई कहानी

Featured Video Of The Day
Karnataka में भीषण सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर, जिंद जले 6 लोग | BREAKING NEWS