Dowry Murder: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रविवार को सामने आए एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया, जब पता चला कि महज पांच साल की शादीशुदा जिंदगी में एक पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को बड़ी ही बेदर्दी से जंगलों में फेंक आया. पति ने यह जघन्य अपराध अपने मासूम बच्चे के सामने किया, जिसके बयान के बाद आरोपी पति सलाखों के पीछे जा चुका है.
ये भी पढ़ें-Honor Killing: लड़की अपने ही रिश्तेदार लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी, हत्या के बाद शव दफनाने जा रहा परिवार पकड़ा गया
5 साल भी नहीं टिकी शादी, दहेज की भेंट चढ़ी
रिपोर्ट के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव के गौतम खरवार से साल 2020 में ब्याही मृतका सोनी खरवार की शादीशुदा जिदंगी 5 साल भी नहीं टिक सकी और वह दहेज की भेंट चढ़ गई.चकिया गांव निवासी सोनी खरवार के साथ अनहोनी की आशंका तब हुई जब बहनों से उसकी दो दिनो तक बात नहीं हो पाई, अनहोनी के शक के बहनों ने जीजा को फोन किया, तो जीजा बात घुमाया जिससे मायके पक्ष का शक गहरा गया.
पुलिस ने जंगल से बरामद किया मृतका का शव
दहेज हत्या की आंशका में मृतका सोनी खरवार के मायके के लोग सदर कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की जांच के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराया. थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही तत्परता दिखाई और एक सनसनीखेज हत्याकांड की हकीकत सामने आ गई. पुलिस ने मृतक के पति गौतम को शक के आधार हिरासत में ले लिया और पूछताछ में सच सामने आ गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव भी बरामद कर लिया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो
मासूम बेटे ने खोली मां के हत्यारे पिता की पोल
मृतका की बहनों का आरोप है कि गौतम खरवार ने घर में लोहे की रॉड से पत्नी सोनी की पीटकर उसकी बहन की हत्या को अंजाम दिया और हत्या के बाद शव को चार पहिया वाहन से नौगढ़ के जंगलों में ले जाकर फेंक दिया. मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि मृतका के 7 वर्षीय बेटे ने अपनी मां को पिता को मारते देखा था. मासूम ने पिता को लोहे के रॉड से मां को मारते और फिर पिता को मां की लाश को घर से बाहर ले जाते देखा था.
उत्तर प्रदेश में दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी
मृतका सोनी खरवार के मायके में उसकी बहनों के अलावा कोई नहीं था, उसके माता-पिता बहुत पहले दुनिया छोड़कर जा चुके हैं. शादी के बाद से ही दहेज उत्पीड़न की शिकार रही मृतका की मदद के लिए बहनों ने जमीन का एक टुकड़ा बेचकर उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ काम नहीं आया और एक और बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई. बहन की हत्या के लिए बहनों ने आरोपी जीजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
हत्या और जंगल में शव छुपाने की बात कबूली
मायके पक्ष की शिकायत पर हिरासत में लिए गए पति गौतम खऱवार ने पुलिसिया पूछताछ में पत्नी की हत्या का जुर्म और शव को जंगल में छुपाने की बात कबूल कर ली है. पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि पति की निशानदेही पर जंगल से मृतका का शव बरामद कर लिया गया. चंदोली पुलिस अधीक्षक कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, जरूरत पड़ी सीन रीक्रिएट भी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-गले के आर- पार हुआ 11 इंच लंबा सरिया, डाक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक निकाला
मामले का एक और पक्ष भी सामने आया है. पत्नी हत्या का आरोपी गौतम खरवार के पड़ोसियों की मानें तो गौतम बहुत सीधा-साधा इंसान है. मृतका उसके साथ और उसकी मां के साथ मारपीट कर रही थी. उनके मुताबिक घटना वाले दिन अपनी मां के साथ मारपीट होता देख गौतम से यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पत्नी की हत्या को अंजाम दे दिया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: शहर में लड़की घुमा रहा था, रंगेहाथ पकड़ा गया युवक...परिजनों ने पकड़कर धुन दिया














