- अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की कार एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया
- इस हादसे में अबान समेत उसके एक दोस्त की भी मौत हो गई थी
- डैशकैम से रिकॉर्ड वीडियो में कार तेजी से आगे जाते दिख रहा है
अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के कार की एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अबान की कार अचानक से सड़क की बायीं तरफ जाने लगती और वहां डिवाइडटर से टकराकर हवा में उछल जाती है. ये वीडियो अबान की कार के पीछे चल रहे एक कार के डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ था.
6 अगस्त को हुआ था अबान का एक्सीडेंट
गौरतलब है कि 6 अगस्त को अतीक अहमद के सबसे छोटे अबान अहमद की झांसी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस हादसे में अबान के एक दोस्त की भी जान चली गई थी. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. अबान झांसी जिला जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने प्रयागराज से झांसी जा रहा था.
पढ़ें, अतीक अहमद के कुनबे में कौन-कौन? पांच बेटों में दो की मौत, पत्नी तीन साल से फरार
कार के डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ वीडियो
डैशकैम से रिकॉर्ड वीडियो में दिख रहा है कि अतीक के बेटे अबान की कार काफी तेजी से आगे जा रही है. एक गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद कार आगे बढ़ती दिख रही है. इसके अचानक बाद कार बायीं तरफ से मुड़ने लगती है. कार तेजी के साथ सड़क से नीचे जाने लगती है.
कार का बिगड़ा बैलेंस
कार जैसे ही सड़क के नीचे उतरती है कार का बैलेंस बिगड़ जाता है वहां डिवाइडर में टकराने के बाद कार हवा में कई फीट तक उछल जाती है. पीछे आ रही कार का भी बैलेंस बिगड़ता है और उसमें बैठे चालक भी चौंक जाते हैं. इसके बाद कार का वीडियो रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा है. एक मिनट के इस वीडियो में अबान के कार एक्सीडेंट कैसे हुआ ये सामने आया है.
पढ़िए, अतीक अहमद के बेटे की मौत मामले में नया मोड़, हादसे के बाद से नहीं मिल रहा अबान का मोबाइल
अतीक अहमद के पांच बेटे
अतीक अहमद के पांच बेटे हैं. जिसमें सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है, अली अहमद झांसी जेल में बंद है, तीसरा बेटा असद अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. चौथा अहजम बाहर है. पांचवें नंबर के बेटे अबान की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है.
पढ़ें, प्रयागराज का वो कसारी-मसारी कब्रिस्तान जहां अतीक अहमद के बगल में दफनाया जाएगा बेटा अबान
पढ़ें, क्या बेटे के जनाजे में आएगी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन? 3 साल से है फरार
यह भी पढ़ें, 'सरकार पर लोगों को संदेह', अतीक अहमद के बेटे की मौत पर अबू आसिम आजमी ने उठाए सवाल