धुरंधर फिल्म को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, मथुरा में फरसा बाबा की मौत पर बवाल पर भी बोले

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है. इसके अलावा उन्होंने मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर योगी सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • धुरंधर द रिवेंज फिल्म ने चार दिनों में 500 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है
  • अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह ऐसे फिल्म निर्माण में पैसा लगा रही है जो विपक्ष को बदनाम करती हैं
  • फिल्म में पूर्व विधायक अतीक अहमद के ISI लिंक और आतंकी कनेक्शन दिखाए जाने पर समाजवादी पार्टी का कड़ा विरोध
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है. इसके अलावा उन्होंने मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर योगी सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है. 

धुरंधर-2 पर क्या बोले? 

धुरंधर-2 पर बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार ऐसी फिल्में बनाने में पैसा खर्च कर रही है जो दूसरे दलों को बदनाम करने का काम करती हैं. मुझे लगता है कि उनके पास बहुत ज्यादा पैसा है, तभी तो फिल्मों की रिलीज पर भी पैसे बहाए जा रहे हैं. बता दें कि फिल्म के अंदर पूर्व विधायक अतीक अहमद का ISI लिंक और आतंकी कनेक्शन दिखाया गया है. इससे समाजवादी पार्टी खफा है. उसने इसपर कड़ा विरोध जताया था. 

मधुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर साधा निशाना

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके.उन्होंने मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर योगी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए. अखिलेश ने कहा कि जरा सोचिए मथुरा में क्या हुआ,एक संत की हत्या हो गई, और अब तरह‑तरह की कहानियां सुनाई जा रही हैं.कौन जिम्मेदार था, मकान मालिक कौन था, प्रशासन क्या कर रहा था, अधिकारी क्या कर रहे थे.इन सभी बातों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए.

यह भी पढ़ें-  4 दिन में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनीं धुरंधर द रिवेंज, गदर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन धुरंधर 2 ने वसूला, छावा की है अगली बारी 

Advertisement

यह भी पढ़ें-  
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: ईरानी नेताओं की हत्या पर भड़का रूस, युद्ध के बीच कही ये बात |
Topics mentioned in this article