विज्ञापन

धुरंधर 2 के इस एक्टर को था रिप्लेस होने का डर, बोले- मैंने आदित्य धर को फोन करने के बारे में सोचा 

Dhurandhar 2 bade shahab: धुरंधर 2 में बड़े साहब के रोल में दानिश इकबाल काफी चर्चा में रहे हैं. हालांकि इस रोल के लिए कई नाम सामने आए थे, जिसमें सलमान खान का जिक्र भी था. 

धुरंधर 2 के इस एक्टर को था रिप्लेस होने का डर, बोले- मैंने आदित्य धर को फोन करने के बारे में सोचा 
धुरंधर 2 में सलमान खान के कैमियो की थी चर्चा
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. जहां 5 दिनों की कमाई के साथ फिल्म 700 करोड़ के करीब पहुंच गई है तो वहीं रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और संजय दत्त की काफी तारीफ हो रही है. इसी बीच धुरंधर 2 के एक एक्टर ने बताया है कि उन्हें फिल्म में रिप्लेस होने का डर था. दरअसल, धुरंधर 2 में बड़े साहब का किरदार धुरंधर की रिलीज से ही चर्चा में रहा, जिसके बाद धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले सलमान खान और इमरान खान के इस रोल में कैमियो करने की रिपोर्ट्स सामने आईं, जिसके कारण बड़े साहब का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश इकबाल को रिप्लेस होने का डर लगा. 

सलमान खान के कैमियो ने कर दिया था परेशान

जूम को दिए इंटरव्यू में दानिश ने बताया कि सलमान खान और इमरान हाशमी के बड़े साहब के रोल में कैमियो की खबरों ने उन्हें परेशान कर दिया है. उन्होंने कहा, जब दाउद का रोल निभाने के लिए कई नाम सामने आए तो. मैंने आदित्य धर को कॉल करने के बारे में सोचा कि उन्होंने मुझे रिप्लेस तो नहीं किया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धुरंधर द रिवेंज में दानिश इकबाल ने बड़े साहब का किरदार निभाया है, जो कि दाउद इब्राहिम का है. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 First Weekend Collection: 4 दिन में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनीं धुरंधर द रिवेंज, गदर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन धुरंधर 2 ने वसूला, छावा की है अगली बारी 

बड़े साहब के रोल की नहीं थी जानकारी

दानिश इकबाल ने आगे कहा, मुझे नहीं पता था कि दाऊद ही बड़े साहब है. उस समय बड़े साहब के बारे में कई चर्चा नहीं थी. मुझसे कहा गया था कि मैं दाउद का किरदार निभाउंगा. वह बिस्तर पर है और उसके सभी सीन उस सेटिंग पर लिए जाएंगे. लेकिन मुझे बड़े साहब के बारे में साफ जानकारी नहीं थी. जब उनका नाम स्क्रिप्ट उनका नाम सामने आया, जिसकी तलाश रणवीर सिंह कर रहा है. हम भी सोच में पड़ गए कि बड़े साहब कौन है. बातें थीं कि वह या तो परवेज मुशर्रफ होंगे या फिर ओसामा बिन लादेन. तब मैंने सोचा कि कहीं दाऊद ही तो बड़े साहब नहीं है. 

धुरंधर के बड़े साहब बनने के लिए की मेहनत

दानिश इकबाल ने बताया कि उन्हें बड़े साहब के बुजुर्ग वर्जन के लिए काफी ट्रांसफॉर्मेशन करना पड़ा. उन्होंने बताया कि 7-8 घंटे उन्हें प्रोस्थेटिक लगाने में लगते थे. वहीं 2-3 घंटे उसे हटाने में लगते थे. वहीं 12 घंटे मेकअप और शूट में लगते थे. वहीं कैरेक्टर से बाहर आने में उन्हें एक घंटा लग जाता था. यह हर रोल की तरह नहीं था कि अचानक से स्विच हो जाए. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बड़े साहब को देख उड़ जाएंगे होश, रणवीर सिंह की फिल्म देख कहेंगे 'ये बड़े साहब नहीं मरे साहब है

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Bade Sahab, Dhurandhar The Revenge, Salman Khan, Emraan Hashmi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com