विज्ञापन

कभी दस हजार रुपये के लिए 400 घंटे काम करता था धुरंधर का ये एक्टर, एक महिला ने बना डाला सुपरस्टार जिम ट्रेनर

धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की कहानी से लेकर किरदारों तक पर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं. धुरंधर 2 में कई किरदार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी शानदार छाप छोड़ी है.

कभी दस हजार रुपये के लिए 400 घंटे काम करता था धुरंधर का ये एक्टर, एक महिला ने बना डाला सुपरस्टार जिम ट्रेनर
कभी दस हजार रुपये के लिए 400 घंटे काम करता था धुरंधर का ये एक्टर

धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की कहानी से लेकर किरदारों तक पर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं. धुरंधर 2 में कई किरदार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी शानदार छाप छोड़ी है. उसमें से एक एक्टर मुस्तफा अहमद रहे हैं. मुस्तफा अहमद ने फिल्म के अंदर रणवीर सिंह के भरोसेमंद और करीबी रिजवान की भूमिका अदा की है.  मुस्तफा अहमद की प्रेरणादायक कहानी ने सबका ध्यान खींचा है. फिल्म से पहले मुस्तफा एक मशहूर फिटनेस ट्रेनर थे, जिन्होंने बॉलीवुड के बड़े सितारों को ट्रेनिंग दी.

एक महिला ने बदली जिंदगी

मुस्तफा अहमद अफगान मूल के हैं. बचपन में उन्हें डिस्लेक्सिया (पढ़ने-लिखने में दिक्कत) की समस्या थी, जैसे फिल्म 'तारे जमीन पर' के बच्चे को होती है. पढ़ाई में अच्छे नहीं थे, इसलिए उन्होंने स्कूल छोड़ दिया. लेकिन उनका शरीर हमेशा फुर्तीला रहा. खेल-कूद और डांस में वे बहुत अच्छे थे. 2001 में 21 साल की उम्र में वे कॉल सेंटर में सबसे युवा टीम लीडर बने और अच्छी कमाई करने लगे. लेकिन जिम में ट्रेनिंग करते हुए एक महिला की मदद की, जिसने बाद में उन्हें चिट्ठी लिखकर बताया कि जिम से उनकी जिंदगी में खुशी लौटी. इससे मुस्तफा को लगा कि फिटनेस उनका असली काम है. उन्होंने नौकरी छोड़ दी, परिवार ने विरोध किया, मां ने बातचीत बंद कर दी.

400 घंटे करता था काम

शुरुआत में दिल्ली के जनकपुरी जिम में सिर्फ 10,000 रुपये महीना कमाए. सुबह 4 बजे उठकर जिम खोलते थे. फिर फिटनेस फर्स्ट में बेहतर मौका मिला. मेहनत से वे एशिया के नंबर 1 ट्रेनर बन गए. महीने में 400 घंटे काम करते, 14 सेशन रोज. 2015 में ऋतिक रोशन उनके पहले सेलिब्रिटी क्लाइंट बने. बाद में रणवीर सिंह को 'पद्मावत' के लिए, यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए और विक्की कौशल को 'सरदार उधम' के लिए ट्रेन किया. अब ऑनलाइन कोचिंग भी करते हैं. निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें एक्टिंग का मौका दिया. मुस्तफा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आदित्य ने उन्हें भरोसा दिया और दोस्ती दी. फिल्म में उनका रोल काफी सराहा जा रहा है. 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Mustafa Ahmed, Dhurandhar 2 Actor Mustafa Ahmed, Gym Trainer Mustafa Ahmed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com