आगरा: यमुना नदी में लगा दी दिव्यांग लड़की ने छलांग, युवक की बहादुरी से बची जान, VIDEO वायरल

आगरा में यमुना नदी में आज एक युवती ने छलांग लगा दी. गनीमत रही कि लोगों का शोर मचता देख एक युवक ने साहस का परिचय दिखाते हुए उसे बचा लिया. युवक के इस बहादुरी की अब काफी तारीफ हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
agra divyang girl video
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आगरा के वाजिदपुर यमुना पुल के पास एक 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना नदी में छलांग लगाई
  • युवती के डूबने पर आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया और मजदूर सुखवीर ने साहस दिखाकर उसे बचाया
  • युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी उसके परिजनों ने पुलिस को दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आगरा:

आगरा में यमुना नदी में आज एक युवती ने छलांग लगा दी. गनीमत रही कि लोगों का शोर मचता देख एक युवक ने साहस का परिचय दिखाते हुए उसे बचा लिया. युवक के इस बहादुरी की अब काफी तारीफ हो रही है. लड़की के बारे में पता चला है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे परिवार को सौंप को दिया है और अब उसके इस कदम के पीछे की वजह तलाशी जा रही है. 

शख्स की बहादुरी से बची युवती की जान

मामला आगरा के वाजिदपुर यमुना पुल के पास का है.यहां 18 साल की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना नदी से छलांग लगा दी. युवती को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाने लगे. शोर सुन मजदूर सुखवीर ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए यमुना में  छलांग लगा दी. सुखवीर युवती को सकुशल बचा भी लिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


लड़की की मानसिक हालक ठीक नहीं 

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं युवती के उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने युवक सुखवीर की बहादुरी की जमकर सराहना की है. 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें- अवैध संबंध का पता चला तो पति को मार डाला, पत्नी ने कॉल कर प्रेमी से कहा- 'वो निकल गया', फिर खेला मौत का खेल

यह भी पढ़ें-  न्यूयॉर्क से 24 घंटे में ताजमहल घूमकर लौटा टूरिस्ट, शेयर किया रोमांचक सफर का Video, लोग बोले- जेट लैग का क्या?
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Netherlands Visit: 'मैं 13 साल तक... ' 'महासंकट' के बीच दुनिया को PM मोदी का संदेश | NDTV
Topics mentioned in this article