आगरा के वाजिदपुर यमुना पुल के पास एक 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना नदी में छलांग लगाई युवती के डूबने पर आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया और मजदूर सुखवीर ने साहस दिखाकर उसे बचाया युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी उसके परिजनों ने पुलिस को दी है