स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट! मेरठ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 20 महिलाएं हिरासत में

मेरठ पुलिस ने नंदिनी प्लाजा स्थित मेरठ स्किन सॉल्यूशन, मंगल पांडे नगर के ए वन फैब स्टूडियो फैमिली सैलून, रोज वाटर विला सेंटर और दिल्ली रोड पर युवा फैमिली सैलून यूनीसेक्स पर कार्रवाई की. इन चारों जगहों से 20 महिलाओं को हिरासत में लिया गया, एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मेरठ में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. पुलिस ने जाल बिछाकर चार स्पा सेंटर पर एक साथ छापा मारा और 20 महिलाओं को हिरासत में लिया. इनमें सेंटर की संचालिकाएं भी शामिल हैं. ग्राहकों को बुलाने के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा था.

कैसे चला रहा था नेटवर्क?

मेरठ पुलिस को सूचना मिल रही थी कि शहर में कई स्पा सेंटर ऐसे हैं जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में कई टीमें गठित कीं और रेकी कराई. मुखबिर से मिली सूचना सटीक निकली और पुलिस ने एक साथ चार स्पा सेंटर पर छापा मारा.

यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर आज कांप गया दिल्ली NCR, पारा और लुढ़का, अगले 2 दिन भारी रहेगा मौसम

कौन-कौन पकड़ा गया?

पुलिस ने नंदिनी प्लाजा स्थित मेरठ स्किन सॉल्यूशन, मंगल पांडे नगर के ए वन फैब स्टूडियो फैमिली सैलून, रोज वाटर विला सेंटर और दिल्ली रोड पर युवा फैमिली सैलून यूनीसेक्स पर कार्रवाई की. इन चारों जगहों से 20 महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जिनमें चार सेंटर की संचालिकाएं भी शामिल हैं. एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

पुलिस की बरामदगी

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर और मोबाइल फोन जब्त किए. मोबाइल में अश्लील क्लिप भी मिली हैं. जांच में पता चला कि ग्राहक व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए बुक किए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें- एयरफोर्स को मिलेगा बड़ा बूस्ट: भारत में बनेंगे 114 राफेल फाइटर जेट, रक्षा मंत्रालय कर रही है मेगा डील पर चर्चा

Advertisement

पहले भी पकड़े गए ऐसे रैकेट

यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी मेरठ में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के कई नेटवर्क पकड़े जा चुके हैं. बावजूद इसके यह धंधा रुक नहीं रहा. पुलिस के लिए इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना बड़ी चुनौती बनी हुई है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal में राजनैतिक हिंसा पर बीच Debate Panelist में आर-पार! | Elections