YEIDA Plot Scheme 2026: उत्तर प्रदेश में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर है. Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) ने 2026 की नई रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम के तहत कुल 973 प्लॉट दिए जाएंगे, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के पास स्थित हैं. ऐसे में यह उन लोगों के लिए खास मौका है जो भविष्य में तेजी से बढ़ रहे इलाके में निवेश करना चाहते हैं.
प्लॉट का साइज और लोकेशन
ये प्लॉट सेक्टर 15-C, 18 और 24 में हैं. साइज अलग-अलग हैं ताकि हर बजट के लोग आवेदन कर सकें.
- 162 वर्गमीटर- सबसे ज्यादा प्लॉट (476)
- 200 वर्गमीटर- 481 प्लॉट
- इसके अलावा 183, 184, 223 और 290 वर्गमीटर के भी कुछ प्लॉट हैं.
इस स्कीम में जमीन की कीमत 36,260 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको पहले कुछ रकम जमा करनी होगी. जैसे-
- 162 sqm के लिए 5.87 लाख रुपये
- 200 sqm के लिए 7.25 लाख रुपये और
- 290 sqm के लिए 10.51 लाख रुपये तक
अगर प्लॉट पार्क के सामने, कॉर्नर पर या बड़ी सड़क पर है, तो 5% अतिरिक्त चार्ज देना होगा.
आवेदन कैसे करें?- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है.
- आवेदन 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं.
- अंतिम तारीख 6 मई 2026 है.
- आवेदन फॉर्म की कीमत 600 रुपये है.
आवंटन (Allotment) लॉटरी सिस्टम (ड्रॉ) के जरिए होगा, जो 18 जून 2026 को निकाला जाएगा.
पात्रता (Eligibility)- आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.
- एक व्यक्ति सिर्फ एक ही प्लॉट के लिए आवेदन कर सकता है.
- जिन लोगों को पहले से YEIDA की कोई स्कीम मिली है, वे आवेदन नहीं कर सकते.
- जॉइंट आवेदन केवल परिवार के सदस्यों के साथ ही किया जा सकता है.
- आवेदन के समय कुल कीमत का 10% जमा करना होगा.
- अगर प्लॉट मिल जाता है, तो बाकी रकम 60 दिनों के अंदर जमा करनी होगी.
- प्लॉट 90 साल की लीज पर दिए जाएंगे.
इस स्कीम में 17.5% प्लॉट किसानों के लिए और 5% प्लॉट व्यापारियों के लिए रिजर्व हैं. साथ ही, इस प्रोजेक्ट को Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority (UPRERA) से मंजूरी मिल चुकी है.
निवेश के लिए क्यों खास है यह स्कीम?नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद इस इलाके में तेजी से विकास हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में यहां प्रॉपर्टी की कीमतें काफी बढ़ी हैं और आगे भी बढ़ने की संभावना है. ऐसे में YEIDA की यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो सस्ते में प्लॉट खरीदकर भविष्य में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं. सही समय पर निवेश करने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है.














