सरकारी काम अटका है? CPGRAMS पोर्टल पर कर दें ऑनलाइन शिकायत, सीधे सरकार तक पहुंचेगी बात, जानें प्रोसेस

अगर आपका भी कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका है, तो CPGRAMS का इस्तेमाल जरूर करें. यह एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी शिकायत सीधे संबंधित सरकारी विभाग तक पहुंचती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CPGRAMS क्या है?

CPGRAMS: अक्सर देखा जाता है कि सरकारी दफ्तरों से जुड़े काम समय पर पूरे नहीं हो पाते. कभी फाइल अटक जाती है, तो कभी महीनों तक कोई जवाब नहीं मिलता. ऐसे में आम नागरिक यह समझ नहीं पाता कि शिकायत कहां और कैसे करे. इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने CPGRAMS यानी Centralized Public Grievance Redress and Monitoring System शुरू किया है. यह एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी शिकायत सीधे संबंधित सरकारी विभाग तक पहुंचती है.

SHE Marts Mission क्या है? यहां क्या-क्या प्रोडक्ट बेच पाएंगी लड़कियां, जानें अप्लाई करने का आसान तरीका

CPGRAMS क्या है?

CPGRAMS एक ऑनलाइन शिकायत पोर्टल है, जो आम नागरिकों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता है. इसके जरिए आप केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकार से जुड़ी सेवाओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते. एक ही पोर्टल से आपकी बात सही जगह तक पहुंच जाती है.

CPGRAMS कैसे करता है काम?

जब कोई नागरिक इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करता है, तो उसे एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है. इस नंबर की मदद से आप कभी भी अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं. संबंधित विभाग आपकी शिकायत की जांच करता है और समाधान की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करता है.

अगर आपको दिया गया जवाब या समाधान संतोषजनक नहीं लगता, तो आप अपना फीडबैक दे सकते हैं. वहीं, अगर आप समाधान को 'खराब' रेटिंग देते हैं, तो आपको अपील करने का विकल्प भी मिलता है, जिससे आपकी शिकायत को उच्च स्तर पर दोबारा देखा जाता है.

CPGRAMS का इस्तेमाल कैसे करें?

CPGRAMS को आप कंप्यूटर, मोबाइल या टैबलेट किसी भी डिवाइस से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप सीधे CPGRAMS की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर से MyGrievance नाम का ऐप डाउनलोड करके भी यह सुविधा ली जा सकती है.

Advertisement

अगर आप UMANG ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें भी CPGRAMS का विकल्प मौजूद है. UMANG ऐप पर रजिस्ट्रेशन, शिकायत दर्ज करने और स्टेटस चेक करने से जुड़े वीडियो गाइड भी उपलब्ध हैं, जिससे पहली बार इस्तेमाल करने वालों को आसानी होती है.

यानी CPGRAMS पोर्टल पर आप किसी भी सरकारी सेवा में देरी, लापरवाही या समस्या को लेकर शिकायत कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के बाद उसका स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है. समाधान से असंतुष्ट होने पर दोबारा अपील करने का भी पूरा अधिकार मिलता है. ऐसे में अगर आपका भी कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका है, तो CPGRAMS का इस्तेमाल जरूर करें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Vs America | USS Gerald Ford | Toilet Crisis: ईरान पर हमले से पहले ही 'हारे' अमेरिकी सैनिक?
Topics mentioned in this article