अब Aadhaar Centre के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, UIDAI के इस फीचर से मोबाइल पर मिल जाएगी लोकेशन, जान लें काम की बात

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मैपमायइंडिया (MapmyIndia) के साथ एक पार्टनरशिप की है. इसके तहत आने वाले महीनों में मैपमायइंडिया के Mappls ऐप पर ऑथराइज्ड आधार केंद्रों की जानकारी दिखाई जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार सेंटर

Aadhaar Centre Location: आज के समय में आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. सरकारी कामकाज से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक, लगभग हर जरूरी प्रक्रिया में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में यूआईडीएआई (UIDAI) समय-समय पर आधार से जुड़ी जानकारियों को अपडेट रखने की सलाह देता रहता है. हालांकि, अब आधार में डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन और मोबाइल के माध्यम से काफी आसान हो गई है, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे महत्वपूर्ण काम हैं, जिनके लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी होता है. ऐसे में कार्डधारक को यह जानकारी नहीं होती है कि सबसे नजदीकी आधार सेंटर कहां है. इसी समस्या को लेकर UIDAI नया फीचर लेकर आ रहा है, जिससे आधार सेंटर की लोकेशन पता करना काफी आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ सबसे बड़ा EV चार्जिंग स्टेशन, 10 वाहन एक साथ हो सकेंगे चार्ज, बस ये ऐप कर लें डाउनलोड

UIDAI ने की MapmyIndia के साथ पार्टनरशिप

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मैपमायइंडिया (MapmyIndia) के साथ एक पार्टनरशिप की है. इसके तहत आने वाले महीनों में मैपमायइंडिया के Mappls ऐप पर ऑथराइज्ड आधार केंद्रों की जानकारी दिखाई जाएगी. इस पहल से लोगों को अपने पास मौजूद ऑथराइज्ड आधार केंद्र ढूंढने में काफी सुविधा होगी. साथ ही, ऐप के जरिए यह भी पता चल सकेगा कि किस आधार केंद्र पर कौन‑सी सेवाएं उपलब्ध हैं जैसे एडल्ट एनरोलमेंट, चाइल्ड एनरोलमेंट या केवल पता और मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा.

आने वाले महीनों में जब ये फीचर शुरू होगा, तो Mappls ऐप पर सर्च करने पर यूजर्स को ऑथराइज्ड आधार केंद्र की जानकारी आसानी से मिल जाएगी. मैपमायइंडिया, UIDAI द्वारा दी गई आधार केंद्रों की जानकारी को Mappls प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा.

Advertisement


कैसे पता लगाएं की आधार असली है या नकली?

UIDAI ने हाल ही में अपने X हैंडल से लोगों यह जानकारी दी थी, कि वे कैसे पता लगाएं कि आधार कार्ड असली है या नकली. इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • इसके लिए मोबाइल पर आधार ऐप खोलें और अपनी 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
  • ऐप ओपन करने के बाद बॉटम नेविगेशन बार में क्यूआर कोड को स्कैन करने के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इस ऑप्शन पर टैप करते ही फोन का कैमरा ऑन हो जाएगा.
  • इसके बाद आधार कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन कर लें.
Featured Video Of The Day
Owaisi EXCLUSIVE | Assam Elections: 'मुस्लिम, NRC, कांग्रेस और हिमंता' असम से ओवैसी का INTERVIEW
Topics mentioned in this article