क्या AC का बिल बहुत ज़्यादा आ रहा है? ये 7 स्मार्ट कूलिंग हैक्स अपनाएं, बिजली बिल से मिलेगी राहत

Home Cooling Hacks: गर्मी में एसी चलाने पर बिजली का बिल सताता है, तो थोड़ी सी समझदारी से आप बिजली बिल घटा सकते हैं. चाहे आपके पास स्प्लिट AC हो या विंडो AC.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गर्मी में बिना रुके चलाएं AC
file photo

Home Cooling Hacks: जैसे‑जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे‑वैसे एयर कंडीशनर (AC) रोजाना की जरूरत बन जाता है, लेकिन इसके साथ बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है. बहुत से लोग बिलजी के बिल को लेकर परेशान रहते हैं और एसी चलाने से भी कतराते हैं. हालांकि, थोड़ी सी समझदारी से आप बिना आराम कम किए AC का बिजली बिल घटा सकते हैं. चाहे आपके पास स्प्लिट AC हो या विंडो AC, कुछ आसान उपाय अपनाकर आप ठंडक भी पा सकते हैं और हर महीने आने वाले बिजली बिल को भी कम रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ स्मार्ट हैक्स, जो आपके लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं.

AC सही तापमान पर सेट करें

बिजली बचाने का सबसे आसान तरीका है AC का तापमान सही रखना. AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें, यह सबसे ज्यादा ऊर्जा बचाने वाला तापमान माना जाता है. इससे कम तापमान रखने पर AC ज्यादा बिजली खर्च करता है. तापमान में थोड़ा‑सा बदलाव भी लंबे समय में बिजली बिल कम करने में मदद करता है.

AC के साथ पंखे का इस्तेमाल करें

पंखा ठंडी हवा को पूरे कमरे में जल्दी फैलाने में मदद करता है. AC चलाते समय सीलिंग फैन या टेबल फैन जरूर चलाएं. इससे कम तापमान पर भी आराम महसूस होता है. AC पर कम दबाव पड़ता है और बिजली की बचत होती है.

दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें

अगर ठंडी हवा बाहर जाएगी, तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. सभी दरवाजे और खिड़कियां ठीक से बंद रखें. जहां से हवा बाहर जाती हो, उन जगहों को सील करें. इससे कमरे में ठंडक बनी रहती है और बिजली कम खर्च होती है.

Advertisement
AC के फिल्टर नियमित साफ करें

गंदे फिल्टर हवा के रास्ते को रोकते हैं. गर्मियों में हर 2 से 4 हफ्ते में फिल्टर साफ करें. साफ फिल्टर से हवा अच्छे से निकलेगी. ठंडक जल्दी मिलेगी और बिजली कम लगेगी. यह AC की देखभाल का सबसे जरूरी उपाय है.

यह भी पढ़ें:- अगर कोई घर के आगे गाड़ी खड़ी करता है, तो आपके अधिकार क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट के वकील से जानिए

Advertisement
पर्दे या ब्लाइंड्स का इस्तेमाल करें

धूप से कमरा जल्दी गर्म हो जाता है. दिन में पर्दे या ब्लाइंड्स बंद रखें. इससे कमरे का तापमान कम रहता है. AC को कम मेहनत करनी पड़ती है.

जरूरत न हो तो AC बंद रखें

बिना जरूरत AC चलाने से बिजली बिल बढ़ता है. कमरे से बाहर जाते समय AC बंद कर दें. रात में टाइमर या स्लीप मोड का इस्तेमाल करें. यह छोटी आदत आपके बिजली बिल को कम कर सकती है.

AC की नियमित सर्विस कराएं

समय-समय पर सर्विस से AC बेहतर काम करता है. गर्मियों से पहले और बीच में प्रोफेशनल सर्विस कराएं. गैस लेवल और परफॉर्मेंस की चेक करें. सही तरह से चल रहा AC कम बिजली खपत करता है.

Featured Video Of The Day
Trump On Iran: 'पूरे देश को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात कल रात हो सकती है' | War
Topics mentioned in this article