PM-WANI Scheme: भारत सरकार ने पूरे देश में सस्ता, आसान और पोर्टेबल इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए PM Wani (Wi-Fi Access Network Interface) योजना शुरू की है. इसका मकसद पब्लिक जगहों पर WiFi उपलब्ध कराना, कम कीमत पर अच्छा इंटरनेट देना, छात्रों, कामकाजी लोगों और आम जनता को बेहतर कनेक्टिविटी देना है. अगर आप भी अपने घर पर फ्री में WiFi लगवाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं PM-WANI स्कीम में कैसे अप्लाई करें.
यह भी पढ़ें:- पुराने कपड़ों के मिलेंगे हजारों रुपये, बर्तन वाले को देने की नहीं जरूरत, भारत में शुरू हुए 3 पोर्टल
PM-WANI स्कीम क्या है?
- PM-WANI एक पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जिसे सरकार ने दिसंबर 2020 में मंजूरी दी थी. इसका मकसद है भारत के हर कोने में - सस्ता और आसान इंटरनेट उपलब्ध कराना, खासकर उन इलाकों में जहां नेटवर्क कमजोर है या मोबाइल डेटा महंगा पड़ता है.
- PM-WANI योजना 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देकर व्यापार के लिए ज्यादा अनुकूल माहौल बनाएगी.
- जिन इलाकों में 4G मोबाइल कवरेज नहीं है, वहां हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध नहीं है. PM-WANI का मकसद पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क सेवा को शुरू करने में मदद करना है.
- पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क के विस्तार से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
- पब्लिक Wi-Fi हॉटस्पॉट के इस्तेमाल से पूरे देश में इसकी पहुंच को बढ़ावा मिलेगा.
- इस योजना का एक मकसद 'डिजिटल इंडिया' को बढ़ावा देना भी है.
स्टेप-by-स्टेप आसान तरीका
- अपने मोबाइल में इनमें से कोई ऐप डाउनलोड करें
- Nanovise Let's Connect
- Data PMWani
- Wi-DOT
- Ambe PM WANI
- कोई भी ऐप खोलकर मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें
- OTP से नंबर वेरिफाई करें
- फोन में लोकेशन ऑन करें
- ऐप के होमपेज पर जाएं
- ‘Hotspots Nearby' पर क्लिक करें
- आसपास उपलब्ध PM Wani WiFi हॉटस्पॉट चुनें
- फ्री वाला प्लान या पेड प्लान में से कोई चुनें
- कनेक्ट होकर इंटरनेट का मजा लें
अगर आप चाहते हैं कि PM Wani आपका घर या ऑफिस में भी इंस्टॉल हो, तो आपको PDO (Public Data Officer) बनना होगा. यह एक व्यक्ति या दुकान या संस्था होती है, जिसे सरकार PM Wani हॉटस्पॉट लगाने की अनुमति देती है. PDO बनने के लिए सारल संचार (Saral Sanchar) पोर्टल पर जाएं, वहां PDO रजिस्ट्रेशन करें, अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें, आवेदन सबमिट करें और मंजूरी मिलने के बाद आपके स्थान पर PM Wani हॉटस्पॉट इंस्टॉल किया जाता है.














