PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त में आपका नाम है या नहीं? पहले जरूर चेक करें लिस्ट, नाम गायब हुआ तो नहीं आएंगे 2000 रुपये

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Beneficiary List: सरकार हर किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है. ऐसे में कई बार दस्तावेजों में गड़बड़ी, e-KYC अधूरी होने या अन्य कारणों से नाम लिस्ट से हट सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त में आपका नाम है या नहीं?

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Beneficiary List: देश के करोड़ों किसान इस समय Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं. अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है.

टोल प्लाजा पर तुरंत कटेगा इन गाड़ियों का चालान, आपकी गाड़ी भी तो लिस्ट में नहीं है? यहां कर लें चेक

बता दें कि अगर आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में नहीं है, तो आपके खाते में 22वीं किस्त की रकम नहीं आएगी. इसलिए समय रहते यह जांच लेना जरूरी है कि आपका नाम सूची में शामिल है या नहीं. सरकार हर किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है. ऐसे में कई बार दस्तावेजों में गड़बड़ी, e-KYC अधूरी होने या अन्य कारणों से नाम लिस्ट से हट सकता है.

कैसे चेक करें लिस्ट?

कई किसानों को यह पता नहीं होता कि बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे देखी जाती है. लेकिन इसे चेक करना बहुत आसान है. इसके लिए आपको- 

  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. 
  • वेबसाइट के होमपेज पर 'Beneficiary List' का विकल्प मिलता है. 
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला (सब-डिस्ट्रिक्ट), ब्लॉक और गांव चुनना होगा. 
  • सारी जानकारी भरने के बाद 'Get Report' पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप इस लिस्ट में अपना नाम देखकर यह पक्का कर सकते हैं कि अगली किस्त के लिए आप पात्र हैं या नहीं. 
  • इसी पोर्टल पर आप अपना बेनिफिशियरी स्टेटस, पेमेंट हिस्ट्री और e-KYC से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं.
ऑफलाइन भी कर सकते हैं चेक

अगर किसी किसान को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आती है, तो वे अपने जिले के कृषि कार्यालय या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर मदद ले सकते हैं. वहां आधार सीडिंग और e-KYC की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है. अगर आप पात्र हैं लेकिन भुगतान अटका हुआ है, तो जमीन के दस्तावेज और बैंक पासबुक की कॉपी लेकर स्थानीय राजस्व या कृषि कार्यालय में संपर्क करना चाहिए.

कब आएगी 22वीं किस्त?

जहां तक 22वीं किस्त की तारीख का सवाल है, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त भेजी जा सकती है. यह भी कहा जा रहा है कि कृषि मंत्रालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.

Advertisement

इसलिए बेहतर यही है कि किसान समय रहते अपना नाम सूची में चेक कर लें और जरूरी दस्तावेज अपडेट करा लें, ताकि किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो.

Featured Video Of The Day
Kasganj में 5 शव मिलने से सनसनी, मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश | BREAKING NEWS | UP News | Crime
Topics mentioned in this article