PM Kisan Yojana: कब जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा

PM Kisan Yojana 23rd Installment: अभी तक पीएम किसान योजना की कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब किसान भाइयों को 23वीं किस्त का इंतजार है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, 23वीं किस्त कब आ सकती है और किन किसानों को लाभ मिल सकता है...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम किसान सम्मान निधि योजना

PM Kisan Yojana 23rd Installment Update: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. यह रकम एक साथ नहीं बल्कि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. यानी हर चार महीने के अंतराल पर किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलते हैं. यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजा जाता है. अभी तक पीएम किसान योजना की कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब किसान भाइयों को 23वीं किस्त का इंतजार है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, 23वीं किस्त कब आ सकती है और किन किसानों को लाभ मिल सकता है...

यह भी पढ़ें: आधार से लेकर DigiLocker तक, ये 5 सरकारी ऐप्स हर किसी के फोन में जरूर होने चाहिए, जानिए इनके फायदे

कब जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त हाल ही में 13 मार्च को जारी की गई है. इस योजना की किस्त हर चार महीने में आती है. ऐसे में अब 23वीं किस्त साल के जुलाई महीने में आने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, अभी तक 23वीं किस्त को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

Photo Credit: File Photo

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का किसे मिलेगा फायदा?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्तों का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जो इस योजना के पात्र होते हैं. साथ ही किसानों को योजना से जुड़े कुछ जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी करनी होती हैं. ऐसे में अगर आप हाल ही में इस योजना से जुड़े हैं और अभी तक ई‑केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा करवा लें, पैसा अटक सकता है. इसके अलावा किसानों के लिए भू‑सत्यापन और आधार लिंकिंग कराना भी अनिवार्य है. अगर आपने ये सभी जरूरी काम समय पर पूरे कर लिए हैं, तो आपको 23वीं किस्त का लाभ मिल सकता है.

पीएम किसान की Beneficiary List में कैसे चेक करें नाम?

  • पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • यहां आपको Beneficiary List पर क्लिक करना है.
  • अब अपने राज्य, जिले, उप जिले, ब्लॉक और गांव का चयन करें.
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी

PM Kisan Yojana की 1 से 22 किस्तों तक कुल कितनी राशि जारी हुई?

सरकारी और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 22वीं किस्त जारी होने तक PM‑KISAN योजना के तहत कुल राशि ₹4.27 लाख करोड़ से अधिक किसानों को दी जा चुकी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War के बीच में Trump और पोप की लड़ाई क्यों शुरु हुई? | Iran vs America War | NDTV India
Topics mentioned in this article