PhonePe ने पेश किया 'On-The-Go' कार्ड, इंटरनेट के बिना होगा पेमेंट, जानिए क्या-क्या मिलेंगे बेनिफिट्स

PhonePe का ऑन-द-गो कार्ड रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. यह एक ही कार्ड से मेट्रो, बस, ट्रेन, टोल प्लाजा और पार्किंग जैसी सभी NCMC-इनेबल्ड सेवाओं पर केवल 'टैप एंड पे' की सुविधा देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फोन पे 'ऑन-द-गो' कार्ड

PhonePe On-The-Go Card: फोनपे ने 'PhonePe Rupay On-The-Go Card' पेश किया है, जो एक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) यानी राष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन कार्ड है. यह कदम भारत सरकार के 'एक देश, एक कार्ड' वाले उद्देश्य को आगे बढ़ाता है, जिसके तहत पूरे देश में सार्वजनिक परिवहन के भुगतान को डिजिटल और आसान बनाना है. फोनपे का यह ऑन-द-गो कार्ड रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. यह एक ही कार्ड से मेट्रो, बस, ट्रेन, टोल प्लाजा और पार्किंग जैसी सभी NCMC-सक्षम सेवाओं पर केवल 'टैप एंड पे' यानी कार्ड को मशीन पर टैप करते ही तुरंत पेमेंट की सुविधा देता है.

यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 FE पर मिल रही भारी छूट, जानिए पूरा ऑफर और नई कीमत

बिना इंटरनेट के कैसे होगा पेमेंट?

इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे तुरंत जारी किया जा सकता है, जिससे लाखों यात्रियों को बिना इंतजार किए कार्ड मिल जाएगा. यह कार्ड प्रीपेड मॉडल पर काम करता है, यानी जो राशि आप इसमें डालते हैं, वह कार्ड की चिप में स्टोर रहती है. इसी वजह से बिना इंटरनेट के भी पेमेंट संभव हो जाता है. यूजर इस कार्ड में अधिकतम 2,000 रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं, जबकि एक बार में बिना इंटरनेट के अधिकतम 500 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है.

हैदराबाद मेट्रो से हो रही शुरुआत

फोनपे के इस कार्ड की शुरुआत फिलहाल हैदराबाद मेट्रो से की गई है, जिसे एलएंडटी मेट्रो रेल हैदराबाद लिमिटेड के साथ मिलकर लागू किया गया है. आगे चलकर इस कार्ड को देश के अन्य परिवहन सेवाओं के साथ भी जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को एक ही कार्ड से पूरे देश में यात्रा करने की सुविधा मिले. हैदराबाद मेट्रो के टिकट काउंटर पर यात्री आसानी से फोनपे 'ऑन‑द‑गो' कार्ड खरीद सकेंगे. फोन नंबर को ओटीपी से वेरिफाई करने के बाद मेट्रो एजेंट तुरंत कार्ड जारी कर देगा. इसे यूपीआई, कैश या बैंक कार्ड के जरिए रिचार्ज भी किया जा सकता है. 

NCMC-सक्षम परिवहन केंद्रों पर किया जा सकता है इस्तेमाल

हालांकि कार्ड अभी हैदराबाद में जारी हो रहा है, लेकिन यह पूरी तरह इंटरऑपरेबल है. यानी इसे देशभर के सभी NCMC-इनेबल्ड परिवहन केंद्रों, जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरुमें इस्तेमाल और रिचार्ज किया जा सकता है. फिजिकल कार्ड के अलावा PhonePe अपने ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकट, पास और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज जैसी सुविधाएं भी देता है, जिससे यात्रियों को एक जगह पर सभी डिजिटल यात्रा सेवाएं मिल जाती हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Meenakshi Kandwal | Kachehri | ईरान के पास अमेरिका के 'राज'? | Iran US War | War News | NDTV India
Topics mentioned in this article