PF Withdrawal Via UPI: क्या 1 अप्रैल से UPI से PF निकाल पाएंगे? जानिए EPFO की ताजा अपडेट, अपना PF कैसे निकाले?

New PF Withdrawal Process: EPFO अप्रैल 2026 में एक नया डेडिकेटेड मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने की तैयारी में है. इस ऐप में UPI पेमेंट गेटवे होगा. इस ऐप से UPI के जरिए PF निकाला जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UPI से PF कैसे निकालें
file photo

PF Withdrawal Via UPI: EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए हाल ही में बड़ी खबर आई थी, जिसमें बताया गया था कि अब आपको अपने ही पीएफ (EPF) के पैसे निकालने के लिए हफ्तों का इंतजार या लंबी कागजी कार्रवाई नहीं करनी होगी. बल्कि आप UPI के जरिए सीधे अपने बैंक अकाउंट में पीएफ का पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे. इसके लिए EPFO अप्रैल 2026 में एक नया डेडिकेटेड मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने की तैयारी में है. इस ऐप में UPI पेमेंट गेटवे होगा. PF की इस खबर के बाद से ही सभी EPFO सब्सक्राइबर्स इसकी अपडेट जानना चाहते हैं. क्या 1 अप्रैल से UPI से PF का निकाल पाएंगे

यह भी पढ़ें:- क्या रात में वाई-फाई और मोबाइल इंटरनेट बंद कर देना चाहिए, जानिए साइंस असल में क्या कहता है?

PF निकालने का नया प्रोसेस

दरअसल, कई दशकों से भारत में सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालना सबसे टेंशन वाला अनुभव रहा है. इसके लिए लंबे फॉर्म, EPFO ​​ऑफिस के बार-बार चक्कर, मैनुअल वेरिफिकेशन और हफ्तों, कभी-कभी तो महीनों तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अगर, यह सुविधा शुरू होती है तो लोगों की बहुत बड़ी समस्या दूर हो जाएगी और उन्हें EPF को लेकर किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

EPFO ने शुरू किया ट्रायल

ईपीएफओ ने इसके लिए ट्रायल भी शुरू कर दिया है. फिलहाल 100 डमी अकाउंट्स पर इसका इस्तेमाल कर देखा जा रहा है कि कहां अभी सुधार की गुंजाइश है, ताकि तकनीकी खामियों को दूर किया जा सके.

EPFO के ऐप में क्या सुविधा मिलेगी?

EPFO के इस ऐप में कई सुविधाएं मिलेंगी. जैसे- इस नए ऐप से आप अपने पीएफ के पैसे यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे, ऐप पर में आपको दो तरह के बैलेंस अमाउंट दिख सकते हैं. पहला 'Eligible Balance' और दूसरा 'Minimum Balance', 'Eligible Balance' वो अमाउंट होगा जो आप अपने पीएफ खाते से तुरंत निकाल सकते हैं और 'Minimum Balance' वो 25 प्रतिशत हिस्सा है, जिसे आपको अपने पीएफ खाते में रखना अनिवार्य होगा.

Featured Video Of The Day
Usha Silai School: उषा सिलाई स्कूल कैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी महिलाओं को सशक्त बना रहा है?
Topics mentioned in this article