विज्ञापन

200 पुराने टायर, कबाड़ की दुकान से आया था शाहरुख खान के फोटोशूट का आइडिया

फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने शाहरुख खान के साथ हुए फोटोशूट के बारे में बताया और कैसे बैकग्राउंड का आइडिया आया. 

200 पुराने टायर, कबाड़ की दुकान से आया था शाहरुख खान के फोटोशूट का आइडिया
डब्बू रत्नानी ने शाहरुख खान के फोटोशूट के बारे में बताया
नई दिल्ली:

मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने के पुराने अनुभवों को याद करते हुए फोटोशूट के 'बिहाइंड-द-सीन्स' के किस्से शेयर किए. शनिवार को अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऑडियो पॉडकास्ट क्लिप पोस्ट किया. इस पर डब्बू रत्नानी ने बताया कि शाहरुख के साथ उनके ज्यादातर शूट 'मन्नत' में हुए हैं. उन्होंने याद किया कि कैसे शाहरुख खान के बेफिक्र और स्वाभाविक पल उनकी सबसे यादगार तस्वीरों में बदल जाते थे. वह कुत्ते के साथ खेल रहे थे और मैंने उसी वक्त उनकी नेचुरल तस्वीरें खींची थी."

कबाड़ की दुकान में आया आइडिया

फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने एक और वाक्य याद करते हुए बताया कि उन्होंने कबाड़ की दुकान से आइडिया लेकर शाहरुख का फोटोशूट किया था. उन्होंने कहा, "एक बार मैं अपनी गाड़ी के टायर बदलवाने एक दुकान पर गया था. वहां एक आदमी पुराने टायरों को उठाकर टेम्पो में डाल रहा था. मुझे वह कबाड़ जैसा दिखने वाला बैकग्राउंड बहुत पसंद आया. मैंने तुरंत उस दुकान वाले से बात की और करीब 200 पुराने-फटे टायर महबूब स्टूडियो मंगवा लिए और उन्हीं टायरों की मदद से सेट तैयार किया गया और फिर शाहरुख खान का वह यादगार शॉट लिया गया."

ये भी पढे़ं- कैसे बनी थी कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की जोड़ी? अमिताभ बच्चन ने सुनाया था किस्सा

पूजा भट्ट ने किया था सवाल

पूजा भट्ट ने डब्बू रत्नानी से सवाल करते हुए कहा, "आपने सच में शाहरुख को बहुत स्मार्ट दिखाया है. साथ रहते हुए उनमें कुछ ऐसा बदलाव आता है जो वे किसी और के साथ नहीं दिखाते." इस पर डब्बू ने शाहरुख खान के साथ को याद करते हुए बताया कि कैसे वे बेफिक्र और स्वाभाविक पल उनकी सबसे यादगार तस्वीरों में बदल जाते थे. उन्होंने कहा, "एक बार शाहरुख ओशिवारा में मेरे स्टूडियो आए थे. वहां वह मेरे पालतू कुत्ते 'फ्लैश' के साथ खेलने में व्यस्त हो गए. मैंने उनसे कैमरे के सामने कोई बनावटी पोज नहीं बल्कि उस पल का आनंद लेने दिया." 

ये भी पढे़ं- Karuppu Box Office Collection Day 15: साउथ के सिंघम सूर्या का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फ्राइडे को खूब की कमाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com