Pensioner Life Certificate Update के नाम पर बुजुर्गों के साथ हो रही धोखाधड़ी, जानिए कैसे हो रहा स्कैम और बचने का तरीका

पेंशनर लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. इस स्कैम से बचने के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि ये अपराधी किस तरह से जाल बिछाते हैं और आपकी एक छोटी सी सावधानी कैसे आपके बैंक खाते को सुरक्षित रख सकती है. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पेंशनर लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट स्कैम से कैसे बचें?
AI

Pensioner Life Certificate Update Scam: आजकल के डिजिटल दौर में जहां लोगों की सुविधाएं काफी ज्यादा बढ़ी हैं, वहीं स्कैमर्स भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. ऐसी कई खबरें सामने आ रही हैं जहां पेंशनर लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. इस स्कैम से बचने के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि ये अपराधी किस तरह से जाल बिछाते हैं और आपकी एक छोटी सी सावधानी कैसे आपके बैंक खाते को सुरक्षित रख सकती है. इसी को लेकर इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया है और लोगों को सावधान रहने के लिए सचेत किया है. 

यह भी पढ़ें: क्या आधार अपडेट नहीं किया तो बंद हो जाएगी SBI YONO App? PIB ने बताई सच्चाई

कैसे हो रहा है स्कैम?

इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की X पोस्ट के मुताबिक स्कैमर्स बैंक या पेंशन ऑफिसर बनकर बुजुर्गों को कॉल या मैसेज करते हैं. इसके बाद लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नहीं हुआ है और पेंशन रुक जाएगी कहकर डर पैदा करते हैं. इससे आम बुजुर्ग लोग डरकर जाल में फंस जाते हैं. इसके बाद फर्जी लिंक, APK फाइल या मैसेज के जरिए लोगों से OTP, बैंक डिटेल्स और आधार की जानकारी ली जाती है. फिर जैसे ही स्कैमर्स को डिटेल्स मिल जाती हैं बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं. 


धोखाधड़ी से बचने का तरीका

  • सरकार कभी भी कॉल या व्हाट्सऐप (WhatsApp) के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नहीं कराती है.
  • कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को OTP, PIN या बैंक डिटेल्स शेयर न करें.
  • संदिग्ध नंबर से आए किसी भी अनजान लिंक्स और APK फाइल डाउनलोड न करें.
  • Life Certificate केवल http://jeevanpramaan.gov.in, आधिकारिक ऐप, ऑथराइज्ड बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ही अपडेट करें.
  • आधिकारिक ऐप को हमेशा Play Store / App Store या आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें.

स्कैम हो जाए तो क्या करें?

अगर आप किसी भी तरह के स्कैम का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें या फिर 1930 पर call करें. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में कैसे अपडेट करें अपना पता? जानिए Address Proof के बिना एड्रेस अपडेट करने का तरीका

Featured Video Of The Day
नोएडा में सड़कों पर मजदूरों ने क्यों मचाया बवाल? वजह हैरान कर देगी
Topics mentioned in this article