बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी 193 सीटों पर आगे चल रही है जबकि टीएमसी केवल 97 सीटों पर आगे है. टीएमसी को रुझानों में 117 सीटों का नुकसान हुआ है और बीजेपी को लगभग उतनी ही सीटों का फायदा मिला है. ममता बनर्जी की 15 साल की अजेय छवि इस चुनाव में बीजेपी की जीत के कारण समाप्त होती दिख रही है.